junioer hockey – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 15 Jun 2019 18:15:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से हराया http://www.shauryatimes.com/news/45470 Sat, 15 Jun 2019 18:15:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45470 पेनल्टीकार्नर विशेषज्ञ संजय ने दागे दो गोल

मैड्रिड : भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने शनिवार को आठ देशों के अंडर-21 आमंत्रण टूर्नामेंट में ऑस्ट्रिया को 4-2 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में भारत ने आक्रामक शुरूआत की। मैच के 15वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे संजय ने गोल में बदलकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद मैच के 23वें मिनट में संजय ने एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद चौथे और मैच के 34वें मिनट में ओलिवर केर्न ने ऑस्ट्रिया के लिए पहला गोल किया और स्कोर 2-1 हो गया। इस गोल के एक मिनट बाद ही राहुल राजभर ने गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। मैच के 49वें मिनट मेंफिलिप स्कहिपन ने ऑस्ट्रिया के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। हालांकि इस गोल के दो मिनट बाद ही 51वें मिनट में प्रभजोत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त 4-2 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

]]>