kamal sandesh yatra – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 06 Dec 2018 18:30:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में निकली कमल संदेश यात्रा http://www.shauryatimes.com/news/21722 Thu, 06 Dec 2018 18:30:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=21722 लखनऊ : गुरुवार 6 दिसम्बर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी 150वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के मोती लाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड एवं कुन्ज बिहारी वार्ड से प्रो.रीता बहुगुणा जोशी व विनोद वाजपेयी के नेतृत्व में कमल संदेश पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें प्रो.रीता बहुगुणा जोशी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओें ने दोनो वार्डो से पदयात्रा प्रारम्भ की। यात्रा के दौरान प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर महात्मा गांधी जी के संदेश घर-घर पहुंचे स्वराज्य एवं पंचायती राज के नारे के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रयत्नशील है उन्होंने बताया कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना से करोड़ो देशवासियों को सीधे -सीधे सुविधाएं व लाभ पहुंचाया गया है।

प्रो. जोशी ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतरत्न परम श्रेद्वय अटल बिहारी बाजपेयी जी पद चिन्हों पर चलते हुए माननीय राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सांसद के रूप में विकास हेतु अभूतपूर्व कार्य कर रहे है। साथ ही प्रो.जोशी ने दोनों वार्डो में मोती लाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड एवं कुन्ज बिहारी वार्ड में किए गए विकास कार्यो से सम्बधित एवं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा करायें गए विकास कार्याे का प्रत्रंक वितरित किए गए। पद यात्रा मोती लाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड में तिकोना पार्क से शुरू होकर आर्य नगर होते हुए लोकमान्यगंज होते हुए सब्जी मंडी पानदरीबा चौराहे से चारबाग मैंट्रों होटल पर समाप्त हुई। एवं दूसरे कुन्ज बिहारी वार्ड में पद या़त्रा सुजानपुरा तिराहे से लेकर आलमबाग बस स्टैड पर समाप्त हुई।

]]>