keshav maurya in chunavi raily – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 29 Jun 2019 18:43:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 केशव ने किया दावा, विधानसभा उपचुनाव में भी खिलेगा कमल http://www.shauryatimes.com/news/47181 Sat, 29 Jun 2019 18:43:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47181
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास नीति पर विश्वास करती है और इसी के चलते संगठन लगतार आगे बढ़ रहा है। रही बात विधानसभा उपचुनाव की तो हमारा कार्यकर्ता ही उम्मीदवार होगा और हर हाल में कमल ही खिलेगा। विपक्ष अपना जनता के बीच वजूद खो चुका है, जिससे जनता के बीच सिर्फ भाजपा की ही चर्चा होती है। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कानपुर में कही। लोकसभा में भारी जीत के बाद भाजपा विधानसभा के उपचुनाव भी किसी भी हाल में हारना नहीं चाहती, जिसके चलते हर सीट पर बड़े नेताओं को जीत की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी के तहत कानपुर की गोविन्द नगर सीट की जिम्मेदारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मिली है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को कानपुर आये उप मुख्यमंत्री ने पाण्डु नगर स्थित पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एलडी रुपानी के आवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बूथ वार पार्टी की पहुंच की चर्चा की गयी। इस सीट पर जीत को लेकर उप मुख्यमंत्री पूरी तरह से आश्वान्वित दिखे। उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में बूथ स्तर मंडल स्तर के अध्यक्षों के साथ चुनाव की रणनीति तय की गई है। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में जो भी भाजपा उम्मीदवार खड़ा होगा वह बड़े अंतर से जीत हासिल करेगा क्योंकि भाजपा का हर कार्यकर्ता उम्मीदवार होता है। इसके साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकार जिस तरह से जनता के लिए कार्य कर रही है उससे जनता के दिल में भाजपा की अच्छी तरह से जगह बन चुकी है। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कोई अकेले लड़े या सब मिलकर लड़े जीत तो भाजपा की ही होनी है। हाल में हुई बारिश से शहर के जलमग्न होने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बारिश में हर जगह यही हाल होता है।
]]>
2022 तक हर गरीब के पास होगी पक्की छत : केशव http://www.shauryatimes.com/news/40809 Thu, 25 Apr 2019 17:47:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40809 मोदी समीकरण के आगे पूरी तरह से फेल जातीय समीकरण

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को गोंडा, बस्ती और फैजाबाद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगें। उन्होंने कहा आप अपने यहां से सांसद को जिताने के साथ ही साथ फिर से मोदी सरकार को बनाने का भी काम करेंगे। आपका एक वोट ही देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आपका वोट साईकिल को पंचर करने का काम करेगा और हाथी को पूरी तरह से हटाने का काम करेगा। यही नहीं आईसीयू में पड़ी कांग्रेस को यूपी से पूरी तरह से खत्म करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आंतकवाद को खत्म करने के लिए आपको सरहद पर जाने की जरुरत नहीं है। पोलिंग बूथ से दबाया गया आपका एक बटन आंतकवाद को खत्म करने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि कमल के फूल का बटन दबाते ही एक बार फिर से कमल का फूल खिल जाएगा और यह आंतकवाद को खत्म करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, बेरोजगारी को खत्म करने और गरीबी को खत्म करने का काम करेगा। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आंतकवाद के हित का बताया। धारा 370 पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया है कि 23 मई को जब बीजेपी जीतेगी, उसके तुरंत बाद जो सबसे बड़ा काम जो होगा, उसमें हम भारत माता के मुकुट कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस कह रही हम धारा 370 नहीं हटाएंगे। कांग्रेस देशद्रोहियों का साथ दे रही हैं और वह धारा 124ए हटाने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने शौचालय, हर घर बिजली, घरों तक गैस देने का काम किया है। यही नहीं बैकों में खाता खुलवाकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2022 तक हर गरीब को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है और उस पर वह लगातार काम भी कर रहे हैं। बस यही सब काम है जिसकी वजह से 23 मई को सत्ता में दोबारा आने से कोई नहीं रोक सकता है।

आपका एक वोट देश को सौ साल आगे ले जायेगा

भ्रष्टाचारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। इन सरकारों ने पिछले 70 सालों में जमकर लूटा है। पिछले 70 सालों में लूटने वालों से रिकवरी मोदी सरकार जल्द ही करेगी। रिकवरी किया जाने वाला गरीबों और किसानों के खाते में जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सारे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच चल रही है। 23 मई के बाद सारे भ्रष्टाचारियों की जगह तिहाड़ जेल होगी। इसलिए यह लोग मोदी जी को फिर से सत्ता में नहीं आने देना चाहते हैं। गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में किया गया गठबंधन कार्रवाई से बचने के लिए किया गया है। यह विकास के लिए नहीं किया गया है। यह लोग जान चुके हैं कि अगर मोदी जी फिर से सत्ता में आ गए, तो हमें जेल में जाने से कोई रोक नहीं पायेगा।

श्री मौर्य ने कहा कि अब मोदी जी का जीतना लगभग तय हो गया है। देश की जनता से स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। जातीय गुणाभाग लगाकर जीतने का ख्वाब देख रहे गठबंधन पर हमारा मोदी समीकरण भारी हो गया है। उन्होंने कहा इस चुनाव में जातीय समीकरण नहीं चलने वाला है। इस चुनाव में देश के गरीब और किसानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अब वह खुद ही मोदी जी को चुनाव जिताने के लिए गेहूं की चल रही कटाई और मड़ाई से भी समय निकालकर मोदी जी का प्रचार कर रहा है। मोदी जी को जिताने की बात सिर्फ एसी के कमरों में नहीं चल रही है बल्कि खेतों में भी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए संभव हुआ है कि अब दिल्ली से चलने वाला एक रुपया भी सीधे गरीबों के खातों में आ रहा है। अब कहीं पर भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री के दावेदार से लेकर प्रधानमंत्री को बनाने में किंगमेकर की भूमिका निभाने का सपना देखने वाले इस बार के लोकसभा चुनाव में हार रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार यूपी में दो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हारने जा रहे हैं। अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हार रहे हैं, इसलिए वह केरल की वायनाड की सीट पर लड़ने के लिए भाग गए है। यही नहीं अपने पिता जी से कुर्सी और सीट छिनकर आजमगढ़ की सीट से चुनाव लड़ने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव हार रहे हैं। यहां की जनता इस बार जमीन से उठकर नाम कमाने वाले दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ को जिताने जा रही है। उन्होंने कहा इस बार हम मैनपुरी से लेकर रायबरेली तक जीतने जा रहे हैं।

]]>