keshav maurya in santkabir nagar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 04 Nov 2018 15:10:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 विरोधियों को परास्त करने के लिए बूथ को करें मजबूत : केशव मौर्य http://www.shauryatimes.com/news/17246 Sun, 04 Nov 2018 15:10:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17246 डिप्टी सीएम ने किया अधिकारियों के साथ मीटिंग, प्रेसवार्ता को निरस्त

संतकबीरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विरोधियो को परास्त करने के लिए बूथ को मजबूत करना होगा। तभी देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परचम लहरायेगा। श्री मौर्य रविवार को जनपद मुख्यालय के एक होटल में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता कुशल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए बूथ को मजबूत करें। उन्होने कहा कि अधिकारियो से वर्तमान समय में कार्यकर्ता व पदाधिकारी कुछ न कहे। चुनाव के बाद उन्हे जिन अधिकारियो की कार्यशैली ठीक नही है या कार्यकर्ताओ का सम्मान को ठेस पहुचाया है उन्हे ठीक किया जायेगा।

उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होनी है और इसके लिए अभी से सभी की सक्रियता आवश्यक है। उन्होने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि में यदि किसी प्रकार का भेदभाव है तो उन्हे किनारे रखते हुए 2019 लोकसभा चुनाव को प्रमुखता देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित होकर संकल्प के साथ कार्य करें। उन्होने कहा कि विरोधी हर तरह की चाल चलने के लिए तैयार है कभी महागठबन्धन, कभी निर्दल तरह-तरह की बात आम जनमानस में फैला रहे और समाज में भ्रान्तियॉ फैलाकर विरोधी भाजपाईयो को हताश व निराश करना चाहते है। ऐसी परिस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि को एकजुट रहना होगा। विरोधी किसी भी तरह से मोदी को प्रधानमंत्री नही बनने देना चाहते है एक अच्छे कुशल प्रधानमंत्री के लिए भाजपाईयो का संकल्प ही अमृत है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता ताकतवर बने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 24 घंटे सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि बिरोधी प्रधानमन्त्री को रोकने मे लगे हैं लेकिन यह विजय रथ रूकने वाला नहीं। हमारी सरकार ने किसानों का विकास किया है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है, गुण्डाराज समाप्त करने का काम किया है। विश्व का सबसे सशक्त और कुशल नेतृत्व आज हमारे पास नरेंद्र मोदी के रूप मे है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास का वादा किया था वह करके दिखाया लेकिन कुछ लोग कुछ का साथ कुछ का विकास करते हैं काग्रेस का एजेंडा तो घोटाला एवं भ्रष्टाचार करना प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी समय में कई कार्यक्रम दिये है जिसमें 10 से 15 नवम्बर को बूथ समिति अभिनन्दन, 17 नवम्बर को बाइक रैली ,1 से 15 दिसम्बर को सभी विधानसभाओं में 150 कार्यकर्ता 6-6 की टीम बनाकर पद यात्रा करेंगे, और 26 जनवरी को सभी लाभार्थी के वहा कमल युक्त दीपक जलाना है।

इस अवसर पर सांसद शरद त्रिपाठी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण जय चौबे, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण कुमार, नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, महामंत्री जगदम्बा लाल श्रीवास्त, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रहरि, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, भाजपा वरिष्ठ नेता मदन नारायन सिंह, सतविन्दर पाल जज्जी, विशाल श्रीवास्तव, धनन्जय पाण्डेय, आनन्द तिवारी, गुड्डू वर्मा, संतोष चौहान, राम प्रकाश यादव, पीयूष सिंह, श्याम करना सिंह, दिनेश सिंह, विकास राज चौहान, अवधेश सिंह, संजीव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, अनीता कमल ,संत प्रसाद, संतराज यादव, अनिरूध्द निषाद, प्रदीप कन्नौजिया, अत्रि मुनि राय, गणेश पाण्डेय, अम्बरीष राय, दिनेश पाण्डेय, दीनदयाल सिंह, भूपेन्द्र त्रिपाठी, बब्बन शर्मा, कुमुद राय, वकील राय, हेमन्त चतुर्वेदी, दयाराम ,आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, दुर्गा पाण्डेय, फतेहबहादुर सिंह, धनन्जय पाण्डेय, अनिरूध्द शुक्ल ,किरन प्रजापति, सरस्वती देवी, पूनम राय, बीरेन्द्र त्रिपाठी, राममिलन दूबे, विनय सिंह, दयाराम मिश्र, रणविजय सिंह, उदय राज यादव, राम पुरूषोत्तम गुप्ता, कपिलदेव कन्नौजिया ,नीरज त्रिपाठी, हैप्पी राय, सचिन राय, अश्विनी चौरसिया, अत्रेश श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>