keshav maurya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 06 Jul 2019 17:25:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कश्मीर में धारा 370 के हटने से सफल होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष : केशव मौर्य http://www.shauryatimes.com/news/47814 Sat, 06 Jul 2019 17:25:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47814 कानपुर : लोकतांत्रिक देश भारत में एक ही कानून के लिए भाजपा के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी संघर्षरत रहे। आज उनका जन्म दिवस है और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाया जाएगा। वर्तमान समय की मांग है कि कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए, तभी श्यामा प्रसाद का संघर्ष सफल होगा। यह बातें शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उप मुख्यमंत्री व कानपुर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने आये थे।

होटल कान्हा गैलेक्सी में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश अब विकास की राह पर चल पड़ा है। देश की आधे से अधिक आबादी भाजपा के साथ खड़ी है और देश में एक संविधान होने की बात कह रही है। यही बात पूरी जिंदगी भर भाजपा के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे। अब जनता की मांग पर यह कहा जा सकता है कि समय आ गया है और कश्मीर से धारा 370 हटेगी। कश्मीर से धारा 370 हटने पर ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग सफल माना जाएगा। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाएं।

उन्होंने सदस्यों की संख्या बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ ही सामाजिक दायित्वों को लेकर बेहद सजग रहती है। इसलिए कार्यकर्ता जब सदस्यता अभियान के लिए निकलें तो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण अभियान, जल संचयन और तालाबों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिकता में युवा ही हैं। युवाओं के कल्याण के लिए सरकार कृत संकल्प है। युवा ही सभी प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला करते हैं।

]]>
देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार की जरूरत -केशव http://www.shauryatimes.com/news/37925 Tue, 02 Apr 2019 16:29:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37925 बसपा ने जनता की गाढ़ी कमाई को मूर्तियां बनाने में लुटाया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को रामवती इंटर कालेज, दातागंज, बदायूं में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और जनता से उन्हें वोट देने की अपील की। उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां आम जनता के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए है। केशव प्रसाद ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सहित महागठबंधन के सारे दलों का लक्ष्य है कि मोदी हटाओ जबकि सारे देश की जनता का लक्ष्य है मोदी जिताओ।

श्री केशव प्रसाद ने कहा कि 5 साल में भाजपा सरकार ने इतना कार्य किया है जितना किसी और ने 60 वर्षो में भी नहीं किया। किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत साल में 6000 रुपए किसानों को दिए जा रहे हैं ये राशि किसानों को हमेशा उनके अकाऊंट में मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने प्रदेश को गर्त में डाल दिया था, जनता के पैसों को मूर्तियों में लगाया जा रहा था और उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार एवं घोटालों का प्रदेश बन कर रह गया था। भाजपा शासन के दौरान आवास, बिजली, संपर्क मार्ग सभी क्षेत्रों में बेहतरी आई है, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भाजपा सरकार द्वारा 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन और शौच मुक्ति में नंबर वन बन गया है, और गन्ना किसानों के भुगतान के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं, अब गन्ना किसानों को चीनी मिलों के चक्कर नही लगाने पड़ते है, किसान के अकाउंट में डायरेक्ट 10 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान चीनी मीले कर रही है।

गरीब महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि अब गांव की माताओं बहनों को चूल्हे के धुएँ में खाना नही बनाना पड़ रहा है, अब तक पूरे देश में 13 करोण परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्श बीजेपी सरकार द्वारा दिया जा चुका है। सुलभ आवास योजना के अंतर्गत अब तक ड़ेढ़ करोण गरीब परिवारों को मुफ्त में आवास दिया जा चुका है, मोदी जी का लक्ष्य है हर परिवार को छत मिले इसी दिशा में मोदी जी काम कर रहे है। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना का जिक्र करते हुए श्री केशव प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश मे 9.5 करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त बिना किसी बिचैलिए के शौचालय दिए जा चुके है।

]]>
‘ठगबंधन’ देश में मजबूर सरकार चाहती है जबकि देशवासी मजबूत सरकार : केशव http://www.shauryatimes.com/news/34127 Fri, 01 Mar 2019 17:58:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34127 कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले, दमदार मोदी के साथ पूरा विश्व

सूरजपुर (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ का लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, इस चुनाव में एक तरफ देश के तमाम भ्रष्टाचारी राजनीतिक दलों का ठगबंधन है तो, दूसरी तरफ विश्व जगत में सबसे दमदार साबित हुए नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री का मजबूत दल है,जिन्होंने पूरे विश्व में भारत की सामरिक, राजनीतिक, कूटनीतिक, आर्थिक और सामाजिक समरसता का लोहा मनवाया है। ठग बंधन देश में मजबूर सरकार चाहता है और पूरा देश मजबूत सरकार चाहता है। ऐसे में हर एक मतदाता का दायित्व है कि इस बार कोई गलती ना करें। देश के शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 300 से अधिक सीटें देनी होगी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस बार मां-बेटे के नेतृत्व वाली रायबरेली और अमेठी सीट भी भाजपा को जीत कर देगी। भाजपा अपने बूते इस चुनाव में 300 सीटें व गठबंधन दलों के सहारे 400 सीटों का लक्ष्य रखेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से भी आह्वान किया कि इस बार 10 नहीं पूरी 11 की 11 सीट नरेंद्र मोदी को समर्पित करें।

इस अवसर पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को देव तुल्य बताया और कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो गलतियां हुई, उसे भूल कर लोकसभा चुनाव में दोगुने उत्साह के साथ सभी सीटों पर फतह हासिल करें। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काबिलियत की तारीफ करते हुए कहा कि आज मजबूत नेतृत्व है, इसीलिए देश हित में बड़े बड़े फैसले किए जा रहे हैं। गरीब, किसान और आम जनता के हितों में लिए गए फैसले आज सार्थक साबित हो रहे हैं। एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कभी 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली। 18 घंटे से अधिक काम करने वाले प्रधानमंत्री की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है और पूरा विपक्ष एकजुट होकर मोदी और उनकी सरकार को हटाने में लगा है। लेकिन देश की जनता भारत और भारत सरकार को सबसे आगे देखना चाहती है और यही वजह है कि मोदी भी आगे बढ़कर देश के लिए अनेक निर्णय ले रहे हैं। भारत विश्व में नंबर वन बने उनकी कोशिश है।

उन्होंने 2014 से पहले की राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भ्रष्टाचार के क्षेत्र में सबसे आगे नजर आ रहा था और उस वक्त नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना की थी और उसे नरेंद्र मोदी ने 5 वर्षों में करके दिखाया। आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्त होगा भारत और विश्व पटल पर भारत की छवि एक शक्तिशाली राष्ट्र की होगी। इस अवसर पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई के आदेश जारी करने के पीछे भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति ही सफल रही है। भारत के साथ समूचा विश्व खड़ा है। विश्व में भारत की छवि एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनी है।

]]>
PWD : निर्माण कार्यों के बिल अब ऑनलाइन : केशव http://www.shauryatimes.com/news/33663 Wed, 27 Feb 2019 05:39:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33663 2018-19 में नवीन तकनीक से सड़क निर्माण में 942 करोड़ रुपए की बचत

लखनऊ : लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण में नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर कम पत्थर से मार्गों का निर्माण कर खदान एवं ढ़ुलाई से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का काम किया है, इससे कम लागत में मजबूत सड़क बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बल मिला है। यह विचार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होटल रेनसां, गोमतीनगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किये। उन्होने बताया कि 2018-19 में नवीन तकनीक के प्रयोग से 30.42 लाख घनमीटर पत्थर की बचत की जायेगी। श्री मौर्य ने कहा कि बचत से होने वाले पत्थर से गाजियाबाद से प्रयागराज तक लगभग 680 किमी.लम्बे दो लेन राज्यमार्ग का निर्माण किया जा सकता है। उन्होने कहा कि अब तक नवीन तकनीक प्रयोग से 942 करोड़ रूपए की बचत की गयी। प्रदेश में नवीन तकनीक को बढ़ावा देने के लिये अभियन्ताओं को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा खराब सड़क होने से दुर्घटनायें बढ़ती हैं अतः सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये पर्यावरण अनुकूल सड़कें बनाने के साथ-साथ रोड साइनेज एवं रोड मार्किंग, रोड सेफ्टी आडिट भी कराया जा रहा है। प्रदेश में प्रथम बार साइनबोर्ड लगाने के लिये 125 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां निर्गत की गयीं है, जबकि प्रदेश के प्रमुख व अन्य जिला मार्गों के लगभग 2000 किमी एवं 417 ब्लैक स्पाट का रोड सेफ्टी सीआरआरआई से कराया जा रहा है तथा 144 अभियन्ताओं को विभिन्न संस्थानों से रोड सेफ्टी का प्रशिक्षण दिलाया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-गवर्नेंस, ई-एमबी, ई-मेन्टेनेन्स, ई-बिल, ई-प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग, ई-डाटाबेस तथा ई-बजट जैसी व्यवस्था लागू की गयी है ताकि लोक निर्माण विभाग के कार्याें को पारदर्शिता एवं त्वरित गति प्रदान करने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर निगरानी की जा सके।

निर्माण कार्यों की माप भी अब ऑनलाइन, सृष्टि वेबसाईट में समस्त मार्गों का डाटा अपलोड

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि विभाग में समस्त श्रेणी के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किये जा रहे हैं, अब तक 4544 ऑनलाइन पंजीकरण किये जा चुके हैं जबकि 75 लाख से अधिक लागत के समस्त कार्यों की माप चाणक्य साॅफ्टवेयर के माध्यम से की जा रही है। अब तक 3700 ऑनलाइन माप की जा चुकी है। श्री मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण विभाग देश में अकेला ऐसा विभाग है जहां निर्माण कार्यों की माप ऑनलाइन की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भुगतान में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ऑनलाइन बिल तैयार हो रहे हैं, जबकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा हेतु चाणक्य साॅफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रदेश के समस्त राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों की जानकारी के लिये सृष्टि वेबसाइट पर डाटाबेस तैयार किया गया है, विभागीय बजट की उपलब्धियां एवं खण्ड से मुख्यालय की मांग को स्वीकृति एवं आवंटन विश्वकर्मा साॅफ्टवेयर के माध्यम से हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक ही लक्ष्य है कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय सीमा के साथ पूर्ण हों। सड़को का लाभ ग्रामीण जनता को भी मिले यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने सभी 7 किमी से अधिक चैड़ी सड़कों से 5 किमी के दायरे में आने वाले ग्रामों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम किया है।

]]>
सपा-बसपा गठबंधन का भाजपा पर नहीं होगा असर : केशव मौर्य http://www.shauryatimes.com/news/26383 Sun, 06 Jan 2019 12:52:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26383 लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि सपा-बसपा के गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं होगा। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और फिर से उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार, गठबंधन का औपचारिक एलान 15 जनवरी को होना है। दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और रालोद को तीन सीटें मिलेंगी। सपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, अखिलेश यादव और मायावती की अगली बैठक 10 जनवरी के बाद तय की गई है। दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर बसपा और पूर्वांचल में अधिकांश सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

]]>
मोदी और योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश सर्वोच्च स्थान की ओर-केशव मौर्य http://www.shauryatimes.com/news/18857 Sun, 18 Nov 2018 13:08:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18857 ईमान का शासन लोकतन्त्र सेनानियों की उपलब्धि – यशवन्त सिंह

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में सर्वोच्च स्थान और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पाने की ओर अग्रसर हैं। लोकतन्त्र विरोधी ताकतें झूठ के बल पर इसमें अड़चन डालने की कोशिश कर रही हैं। लोकतन्त्र सेनानियों को ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। स्थानोय विश्वसरैया सभगार में लोकतन्त्र सेनानी आभार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के तुरन्त बाद कांग्रेस ने लोकतन्त्र का अनादर किया और सरदार पटेल को केवल प्रधानमंत्री के पद से नहीं, उस सम्मान से भी वंचित किया जिसके वह हकदार थे। केवल पटेल का नहीं, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, चन्द्रशेखर, वीपी सिंह, चौधरी चरण सिंह और राजनारायण को भी वह सम्मान नहीं दिया जो उन्हें मिलना ही चाहिए था। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार अब सभी महापुरुषों को सम्मान देगीं।

श्री मौर्य ने कहा कि हद तो तब हो गयी जब देश पर इमरजेंसी थोपकर जयप्रकाश जी को भी जेल में डाल दिया गया। तब आप जैसे लाखों लोगों ने उस इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, यातनाएं झेंली और लोकतन्त्र की रक्षा की। उसके बदले में आपको लोगों को जो कुछ मिल रहा है, वह राज्यसरकार का कर्तव्य है। इसके लिए किसी आभार की जरूरत नहीं है। श्री मौर्य ने कहा कि आपके संघर्ष से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेगी जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कोई राजनेता तानाशाह बनने का प्रयास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आपको लोगों के ज्ञापन को मैं मुख्यमंत्री को खुद दूंगा और वार्ता करूँगा। आभार सम्मेलन का समापन करते हुए श्री यशवन्त सिंह ने कहा कि जयप्रकाश आंदोलन का प्रमुख लक्ष्य था ईमान का शासन। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं हैं। यह आपलोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रामसेवक यादव ने एक ज्ञापन दिया जिसमें मुख्यरूप से जनता पार्टी की सरकार में मिले दो प्रतिशत आरक्षण को बहाल करने की मांग की गयी है। संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि इस देश को बनाने की जिम्मेवारी हम सबकी है। स्वदेशी लाओ आंदोलन इसी जिम्मेदारी का निर्वहन है।  इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य को राधाकृष्ण की मूर्ति और आभार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार सम्मेलन को सर्व श्री सरदार सिंह, गोरख निषाद, कुशलपाल सिंह, यमुना प्रसाद अवस्थी, बेचई यादव, अनिल सिंह, भागवत राय, कृपाशंकर द्विवेदी, रामावतार कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया। स्वागत समिति के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने सभी लोकतन्त्र सेनानियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक त्रिपाठी और सत्येंद्र सरगम ने जेपी पर सराहनीय प्रस्तुति की। इस अवसर तीन दर्जन प्रमुख लोकतन्त्र सेनानियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

]]>