kiran kher on me too campagn – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Oct 2018 11:49:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Me Too : किरण खेर की सलाह, विशाखा गाइडलाइंस का इस्तेमाल करें महिलाएं http://www.shauryatimes.com/news/14261 Sun, 14 Oct 2018 11:49:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14261 नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद किरण खेर ने कहा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए हर संस्थान को ‘विशाखा गाइडलाइंस’ का पालन करना जरूरी है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी गलती है। यह बात किरण खेर ने इंडियाज गॉट टैलेन्ट के सीजन-8 के मौके पर कही है। किरण खेर ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण जैसे मामले सिर्फ देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि विशाखा गाइड लाइन्स का इस्तेमाल आप सब को करना चाहिए। मी टू अभियान पर किरण खेर ने कहा कि महिलाओं को अपने साथ हुए यौन शोषण पर तुरन्त अावाज उठानी चाहिए न कि इसके लिए लंबा इंतजार करना चाहिए। किरण ने आगे कहा कि यौन उत्पीड़न समाज की पितृसत्तात्मक सोच का परिणाम है, जो पुरुषों को यह सिखाती है कि महिलाओं पर उनका अधिकार है।

निर्देशक साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर किरण खेर ने कहा कि वह आरोप लगाने वाली चारों महिलाओं पर यकीन करती हैं। उन्होंने कहा, “मैं साजिद को कई साल से जानती हूं… और मेरे साथ कुछ नहीं हुआ, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती। इसमें कितनी सच्चाई है या नहीं, यह सिर्फ साजिद या उन पर आरोप लगाने वाली महिलाएं ही बता सकती हैं।

]]>