krismas utsav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 15 Dec 2019 09:47:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 राजधानी दिल्ली में दिखी पूर्वोत्तर राज्यों के क्रिसमस उत्सव की झलक http://www.shauryatimes.com/news/69609 Sun, 15 Dec 2019 09:47:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69609 नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में पूर्वोत्तर के राज्यों में मनाए जान वाले क्रिसमस उत्सव की झलक दिखी। शनिवार को नागालैंड हाउस में इसका आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने अपने-अपने अभिनय प्रयोगों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस संबंध में आयोजनकर्ता मिसेज एस्थर डागर ने बताया कि पहली बार इसका आय़ोजन दिल्ली में किया गया है ताकि यहां के लोगों को भी यह पता चल सके कि पूर्वोत्तर के राज्यों में क्रिसमस का त्यौहार किस तरह से मनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्षों में इस त्यौहार को और भी धूमधाम से मनाया जाएगा।  गौरतलब है कि नागालैंड हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों के खान-पान, कला, संस्कृति और संगीत का जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर के अलावा उत्तर और दक्षिण भारतीय दर्शकों की भी खूब उपस्थिति रही और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई कलाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

]]>