maharastra flood – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 10 Aug 2019 17:57:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर जारी, राहत व बचाव कार्य तेज http://www.shauryatimes.com/news/52138 Sat, 10 Aug 2019 17:55:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52138 अब तक 5 लाख लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया

मुंबई : महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली, सातारा सहित कई जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 4 लाख 24 हजार 333 लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया गया है। राष्ट्रीय आपदा राहत टीम (एनडीआरएफ) की 23, नौसेना की 26 टीम सहित विशाखापत्तनम से आयी 15 नौसेना की टीम यहां राहत व बचाव कार्य में लगी हुई है। इसके साथ ही सेना के दो हेलिकाफ्टर यहां बाढ़ से घिरे लोगों को एयरलिफ्ट करने तथा लोगों को राहत व अन्न, दवा के पैकेट पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र आपदा नियंत्रण कक्ष ने शनिवार शाम को दी है।

जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में 74 नाव व सांगली में 93 नाव से लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाहर निकालने का काम जारी है। कोल्हापुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 2 लाख 33 हजार 150 लोगों को और सांगली में 1 लाख 44 हजार 987 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया है। इन सभी लोगों को कुल 304 जगहों पर छावनी बनाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। कोल्हापुर व सांगली जिले में अब तक 43 हजार 922 जानवरों को भी सुरक्षित स्थल पर पहुंचा कर उनके लिए चारा का इंतजाम किया गया है। प्रशासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिये गए हैं इसलिए पूरा प्रशासन राहत व बचाव कार्य में लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर बाढ़ का पानी दो दिन तक रहने पर ही सरकारी मदद दिए जाने वाली शर्त को आज शिथिल किए जाने की भी घोषणा की है। सभी बाढ़ प्रभावितों को नगद राशि दिए जाने का आदेश भी मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब बाढ़ पीड़ितों को 153 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। राज्य सरकार मदद राशि किसी भी कीमत पर कम नहीं पडऩे देगी। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, सिद्धि विनायक ट्रस्ट व साई मंदिर ट्रस्ट ने भी मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस व राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से आगे आने की अपील की है।

]]>
महाराष्ट्र : बाढ़ में फंसे ढाई लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया -पाटील http://www.shauryatimes.com/news/52021 Fri, 09 Aug 2019 18:47:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52021 गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

मुंबई : महाराष्ट्र में बाढ़ से हाल बेहाल हैं, पचासों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लाखों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। इस बीच, प्रदेश के राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटील ने बताया कि बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे दो लाख 52 हजार 813 लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया है। सातारा, कोल्हापुर में बाढ़पी पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन दिन रात काम कर रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार महाराष्ट्र के संपर्क में हैं और हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।

मंत्रालय में शुक्रवार शाम को पत्रकारों को राजस्वमंत्री ने बताया कि बाढग़्रस्त इलाकों में सेना के जवान,तटरक्षक जवानों के साथ 22 राष्ट्रीय आपदा राहत टीम(एनडीआरएफ), पंजाब, उड़ीसा व गुजरात की टीम राहत व बचाव कार्य कर रही है। कर्नाटक के आलमत्ती डैम व कोयना डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, इससे जलस्तर घट रहा है। बाढ़ पीडि़तोंकी मदद के लिए राज्य सरकार ने 154 करोड़ रुपये की निधि का आबंटन जिलाधिकारियों के पास कर दिया है। जिलाधिकारियों को यह खर्च करने की छूट दी गई है। ग्रामीण बाढ़ पीडि़तों को 10 हजार रुपये व शहरी बाढ़ पीडि़तों को 15 हजार रुपये आर्थिक मदद दिए जाने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है।

]]>
महाराष्ट्र में महा जलप्रलय : 36 मरे, लाखों जलमग्न http://www.shauryatimes.com/news/51915 Thu, 08 Aug 2019 18:25:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51915 11 ट्रेनें रद, मृतकों के परिजनों के सरकार देगी 5-5 लाख रुपये की मदद

मुंबई : कोल्हापुर, सांगली, सातारा में मूसलाधार बारिश की वजह से नदियों में आई बाढ़ से इन तीनों जिलों में महा जलप्रलय आ गया है। इस महा जलप्रलय की वजह से अब तक 36 लोगों की मौत हो गई है और लाखों गांव जलमग्न हो गए हैं। गुरुवार को सांगली जिले में नांव पलटने स 16 लोगों की मौत हो जाने की घटना भी शामिल है। सांगली में नाव पलटने से मरने वालों में 3 बच्चों,5 महिलाओं व 8 पुरुष शामिल हैं। महा जलप्रलय की स्थिति को देखते हुए पंजाब, गोवा व गुजरात की राष्ट्रीय आपदा राहत टीम के साथ सूबे की राष्ट्रीय आपदा राहत टीम व सेना के जवान यहां राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुणे मौसम विभाग ने शुक्रवार तक यहां तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसलिए यहां राहत व मदद कार्य में परेशानी आ रही है।

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ और बारिश के हादसों में मरने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रूपये मदद करने की घोषणा की है। सरकारी अधिकृत जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 55 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गयी है और 67 हजार हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हुई है। बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे की सेवा बाधित हुई है और 11 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात रहेंगे और तेज बरसात का सिलसिला कायम रहने की सम्भावना जताई गयी है । इधर कर्नाटक का आलमत्ती डैम खुलने से राहत मिलने की सम्भावना महाराष्ट्र सरकार ने जताई है और इसके लिए पहल भी की गयी है ।

महा प्रलय को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से बात की है और आलमत्ती डैम का पानी छोड़े जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री आलमत्ती डैम का पानी छोड़े जाने के लिए राजी हो गए हैं और इससे इन तीनों जिलों में जलस्तर शुक्रवार तक कम होने के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन तीन जिलों में 22 मदद/राहत टीम, एनडीआरफ की 5 टीम, नौसेना की 14 टीम, कोस्टगार्ड की 1 टीम, आर्मी कालम की 1 टीम व एसडीआरएफ की एक टीम राहत व बचाव का काम कर रही है। इसके अतिरिक्त पंजाब, गोवा व गुजरात की एनडीआरएफ की टीम भी यहां मदद व राहत कार्य में लगी हुई हैं।

महा जलप्रलय का असर मुंबई से दक्षिण की ओर जाने वाली गाडिय़ों पर भी पड़ा है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी के अनुसार इन तीन जिलों में महा जलप्रलय की वजह से 11 गाड़ियां रद्द की गई हैं और 6 गाड़ियों की सेवा को शार्ट कर दी गई है और 1 गाड़ी का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। 9 अगस्त 2019 को उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

]]>