mamta – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 22 Aug 2019 19:04:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 चिदंबरम की गिरफ्तारी से डरीं ममता : भाजपा http://www.shauryatimes.com/news/53181 Thu, 22 Aug 2019 19:04:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=53181 कोलकाता : भाजपा की पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी के रुख की निंदा की है। इसके साथ ही दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी से ममता बनर्जी भी डर गई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद ममता डरी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि जो हाथ चेन्नई जा सकते हैं, दिल्ली जा सकते हैं वह कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री के आवास तक भी पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनर्जी ने चिदंबरम की गिरफ्तारी की निंदा की थी।

उन्होंने कहा कि एक पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया वह निराशाजनक है। देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। इस पर पलटवार करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि चिदंबरम ने भ्रष्टाचार किया था इसीलिए सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है। जो लोग भी भ्रष्टाचार करेंगे, आम लोगों का रुपया लूटेंगे, वे बचेंगे नहीं। पश्चिम बंगाल में जो लोग भी सारदा चिटफंड, नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में संलिप्त रहे हैं वे सब पकड़े जाएंगे। बंगाल में लाखों लोग प्रताड़ित हुए हैं। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा और इसी डर से ममता बनर्जी सहमी हुई हैं।

]]>