menaka gandhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 23 May 2019 16:19:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सुलतानपुर की पहली महिला सांसद बनीं मेनका गांधी http://www.shauryatimes.com/news/42803 Thu, 23 May 2019 16:19:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42803 सुलतानपुर : कैबिनेट मंत्री मेनका संजय गांधी 13 859 वोट से जीत दर्ज करके सुल्तानपुर की पहली महिला सांसद बनी हैं। भाजपा कार्यकर्ता ने एक-दूसरे दूसरे को बधाई दी। भाजपा उम्मीदवार की जीत पर जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और पटाखे जलाए गये। भाजपा उम्मीदवार मेनका संजय गांधी ने सुल्तानपुर की जनता का आभार जताया है। पहली बार महिला सांसद चुने जाने के कारण महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
गठबंधन बसपा प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने 444422 मत पाकर भाजपा उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी। भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी 458281 वोट पाकर जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार संजय सिंह को 41 588 वोट मिले हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कमला यादव को 11 484 वोट मिले है। 9770 मतदाताओ ने नोटा का प्रयोग कर यह साबित किया कि उनको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया है।

]]>
एक करोड़ महिलाओं का होगा एनीमिया का इलाज : मेनका http://www.shauryatimes.com/news/34108 Fri, 01 Mar 2019 17:06:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34108

8 मार्च से पोषण पखवाड़ा चलाएगा डब्ल्यूसीडी

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘पोषण अभियान’ के एक साल पूरे होने पर ‘पोषण पखवाड़ा’ चलाए जाने की घोषणा की है। यह पखवाड़ा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से शुरू होगा, जो 22 मार्च तक चलेगा। यह जानकारी केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शास्त्री भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में दी। मेनका गांधी ने कहा कि यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार पूरे देश में मनाया जाएगा। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य एक करोड़ महिलाओं/लड़कियों का एनीमिया का इलाज किया जाना है। इस दौरान महिलाओं का चेकअप किया जाएगा और एनिमिया से पीड़ित पाई जाने वाली महिला/लड़की को आईएफए टैबलेट दी जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देशभर में महिलाओं के पोषण से संबंधित कई गतिविधियां होंगी, जिसमें प्रभात फेरी, स्कूलों में पोषण से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे, स्वयं सहायता समूह द्वारा बैठकें की जाएंगी, आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम कार्यकर्ता द्वारा नवजात शिशु (न्यू बार्न बेबी) के घर जाकर उसके पोषण के बारे में बताने जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा गांव स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 15 से ज्यादा मंत्रालय हिस्सा ले रहे हैं, जो इन गतिविधियों का कार्यान्वयन करेंगे।
]]>