merrut congress – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 22 Nov 2019 08:18:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Merrut में पार्टी को पुनर्जीवित करने में जुटी कांग्रेस http://www.shauryatimes.com/news/65878 Fri, 22 Nov 2019 08:18:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65878 प्रदेश की राजनीति में जोरदार वापसी की तैयारी

मेरठ : जिले की कमान युवाओं के हाथों में सौंपे जाने के बाद अब कांग्रेस ने अपना कारवां बढ़ाना शुरू कर दिया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाहिद अंसारी अपने सभी पुराने नेताओं, पदाधिकारियों एवं पुराने कार्यकर्ताओं के साथ पुरानी कांग्रेसी विचारधारा के लोगों से मिलकर उनका सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। आज उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से संपर्क किया और सर्राफा व्यापारियों ने भी कांग्रेस से जुड़ने की इच्छा प्रकट की।

उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद अब कांग्रेस पार्टी की कमान युवाओं के हाथों में सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष की कमान पूर्व पार्षद जाहिद अंसारी को सौंपी गई है तो जिलाध्यक्ष की कमान 30 वर्षीय युवा नेता अवनीश काजला को दी गई है। काजल 2012 से 2016 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में कैंपेन कमेटी का मंडल प्रभारी भी उन्हें बनाया गया था। जाहिद अंसारी को कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खासकर वेस्ट यूपी में सबसे कमजोर साबित हुई। उसके ज्यादातर उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए लेकिन अब कांग्रेस में दोबारा जान डालने की कोशिश की जा रही है।

अवनीश काजला को कमान देकर पार्टी ने जाटों को पार्टी से जोड़ने का पासा फेंका है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में भले ही 3 साल का वक्त बाकी है लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश की राजनीति में जोरदार अंदाज से वापसी करने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख से भी अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसलिए अब कांग्रेस हर मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारियों में जुट गई है।

]]>