miscreants burnt Yatimkhana police post – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 21 Dec 2019 15:35:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कानपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने यतीमखाना पुलिस चौकी फूंकी http://www.shauryatimes.com/news/70529 Sat, 21 Dec 2019 15:35:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70529 पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आरएएफ व पीएसी बल तैनात

कानपुर : जनपद में एक बार फिर शनिवार को उपद्रवियों ने जमकर उपद्रव मचाया। लगभग तीस से चालीस हजार की संख्या में पहुंची भीड़ ने पुलिस पर पथराव करते हुए यतीमखाना पुलिस चौकी व वाहनों को फूंक दिया। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इससे इलाके की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। बिगड़े माहौल को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। शनिवार दोपहर बाद यतीमखाने में भारी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यतीमखाने से शुरू प्रदर्शन साइकिल बाजार से होते हुए सड़क निकल रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस, जब प्रदर्शनकारियों को शांत कराने लगी तो महिलाओं के पीछे छिपे भारी संख्या में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने यतीमखाना पुलिस चौकी व वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की।

बढ़ते बवाल को देखते हुए एडीजी प्रेम प्रकाश, एसएसपी अनंत देव तिवारी ने आरएएफ बल, पीएसी और भारी संख्या में पुलिस बल ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया है। आंसू गैस और रबड़ फॉयर कर दिया है। इसमें कई लोगों के घायल हुए है। शहर के हालात पूरी तरह से बिगड़ता नजर आ रहा है। कानपुर में भड़की हिंसा के बाद वहां पर भारी संख्या में पुलिस और आरएएफ तैनात कर दी गयी है। वहां की स्थिति तनाव पूर्ण बनी है, जिसके कारण पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव के बाद पुलिस चौकी में आग लगा दी। यतीमखाने से शुरू हुआ यह प्रदर्शन साइकिल बाजार से होते हुए सड़क निकल रहा था। देखते ही देखते वहां पर बवाल शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर काबू कर लिया है और पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सपा विधायक समेत दो गिरफ्तार

शनिवार को भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने सपा विधायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बाद में सिविल लाइन भेजा गया। गिरफ्तार लोगों के वाहनों से पुलिस को सपा का झंडा मिला है। एसएसपी अनंददेव ने बताया कि जनपद में यतीमखाना में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करते हुए यतीमखाना चौकी में खड़े वाहनों में आग लगाी। साथ ही फायरिंग भी की गई। शहर के हालात पूरी तरह से तनावपूर्ण है। इस दौरान पुलिस ने आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और सपा नेता दिवाकर शुक्ला को गिरफ्तार किया है। उनके वाहनों से सपा के झंडे मिले हैं। आशंका है कि यह लोग हिंसा को राजनितिक रूप देने के लिए आए थे। इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

]]>