misssion health – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Nov 2019 09:00:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Mission Health : ब्रिटिश नागरिक ने लगाई ‘नेपाल टू इंडिया’ की दौड़ http://www.shauryatimes.com/news/67102 Fri, 29 Nov 2019 09:00:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67102 कुशीनगर : इंग्लैंड की रन क्रू के संस्थापक मैक्सवेल एलिस्टर व्हाइट (33) लोगों की सेहत दुरुस्त रखने के लिए भारत में भी मुहिम ‘दौड़’ को बढ़ावा दे रहे हैं। शुक्रवार सुबह मैक्सवेल नेपाल के लुम्बनी से दौड़ते हुए कुशीनगर पहुंचे। गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बनी से निर्वाण स्थली कुशीनगर तक लगाई गई दौड़ के पीछे मैक्सवेल की मंशा सेहत के साथ शांति का संदेश देने की भी रही। रॉयल नेवी से स्वैच्छिक अवकाश ले चुके मैक्सवेल ने 160 किमी की दूरी दौड़ते हुए चार दिन में पूरी की। मैक्सवेल की संस्था रन क्रू पूरी दुनिया में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को चुस्त-दुरुस्त रखने की मुहिम चला रहे हैं।

मैक्स का कहना है कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहेंगे तो स्वाभाविक रूप से शांति व खुशहाली दोनों आयेगी। मैक्सवेल ने कहा कि दौड़ कोई प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह समाज को स्वस्थ्य विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का जागरूकता अभियान है। ‘नेपाल टू इंडिया’ दौड़ के दौरान मैक्सवेल ने रास्ते में पड़ने वाले विद्यालय और गांवों में जाकर बच्चों व ग्रामीणों से मिलकर अपने अभियान की जानकारी देते हुए उनको श्रम करने के लिए जागरूक किया। मार्ग में नौतनवा, महराजगंज व कप्तानगंज, हाटा में लोगों ने मैक्स का स्वागत किया व उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मैक्स की योजना कुशीनगर के बाद दौड़ते हुए बोधगया जाने की है।

मैक्स  ने बताया कि वे इस दौरान ग्रामीण भारत के साथ-साथ सनातन व बौद्ध धर्म,परम्परा,रीति-रिवाज,संस्कृति व खान पान को नजदीक से देखना चाहते हैं। ब्रिटेन में उनकी संस्था के लोग दौड़ कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए जागरूक करते हैं। पिछले वर्ष गुजरात में 10 दिन की दौड़ लगा चुके हैं। कुशीनगर पहुंचने पर पर्यटन कारोबारी टी.के.राय ने साथियों संग मैक्स का स्वागत किया।

]]>