mj akabar explain – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 02 Nov 2018 18:06:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दुष्कर्म के आरोप पर बोले अकबर, सहमति से बना था यौन संबंध! http://www.shauryatimes.com/news/17058 Fri, 02 Nov 2018 18:06:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17058 नई दिल्ली : यौन शोषण के आरोप के बाद मोदी सरकार से हटाए गए विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर एक महिला पत्रकार पल्लवी गोगोई ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है जिसके बारे में अकबर की दलील है कि यह सहमति से हुआ यौन संबंध था। दुष्कर्म के आरोप के संबंध में अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर भी अपने पति के बचाव में सामने आ गई हैं तथा उन्होंने कहा है कि इस महिला पत्रकार के कारण उनकी गृहस्थी तबाह होने के कगार पर थी। पल्लवी गोगोई ने अमेरिका के जानेमाने समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में शुक्रवार को छपे एक लेख में कहा कि एमजे अकबर ने दो दशक पूर्व उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था और वह दुष्कर्म का भी शिकार बनी थीं।

उस समय अकबर एक अंग्रेजी अखबार के संपादक थे और पल्लवी गोगोई उसी अखबार में एक संवाददाता के रुप में कार्यरत थीं। वाशिंगटन पोस्ट में जो रिपोर्ट छपी है उसका शीर्षक है ‘भारत में एमजे अकबर ने मेरे साथ किया था दुष्कर्म, ये है मेरी कहानी ’ अखबार ने इस रिपोर्ट के साथ संपादक का यह नोट प्रकाशित किया है कि अखबार ने इस बारे में अकबर के वकील की टिप्पणी चाही थी जिस पर वकील ने कहा था कि मेरे मुवक्किल के अनुसार यह सब झूठ है। पल्लवी ने अपने आरोप के संबंध में अपनी महिला सहयोगी तुषिता पटेल को जानकारी होने का उल्लेख किया है।

यह गंभीर आरोप प्रकाश में आने के बाद एमजे अकबर ने मीडिया से कहा कि वाशिंगटन पोस्ट में 29 अक्टूबर को 23 वर्ष पहले हुई एक घटना के बारे में उनके वकील से संपर्क किया गया था। अकबर के अनुसार उक्त महिला पत्रकार के सभी आरोप झूठे हैं और वह उनका खंडन करते हैं। अकबर ने कहा कि वाशिंगटन पोस्ट ने दो नवम्बर को पल्लवी गोगोई का एक लेख छापा है जिसमें उनके खिलाफ दुष्कर्म और हिंसा के आरोप लगाए गए हैं ‘मैने यह लेख पढ़ा है और मुझे यह जरुरी लगा कि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए।’ पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 1994 के आसपास पल्लवी गोगोई के साथ उनकी सहमति पर आधारित संबंध बने थे जो कई महीने तक चले थे। इन संबंधों के कारण लोगों में चर्चा हुई थी तथा मेरे पारिवारिक जीवन में व्यवधान आया था। अकबर के अनुसार, बाद में तनाव पूर्ण माहौल में इन संबंधों का खात्मा हुआ था।

]]>