modi in jharkhand – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Dec 2019 10:51:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कर्नाटक ने गद्दारों को सबक सिखाया, अब झारखंड की बारी : मोदी http://www.shauryatimes.com/news/68673 Mon, 09 Dec 2019 10:50:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68673 जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान लागू, एक देश एक विधान
रामजन्मभूमि विवाद को कांग्रेस ने लटकाये रखा लम्बे समय तक

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने गद्दारों को बड़ी सजा दी है। उन्‍होंने चोरी-छिपे पिछले दरवाजे से सरकार बनाने वालों को सबक सिखाया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। ये भ्रष्‍टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड की जनता अपने भविष्‍य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखे। उठापटक की राजनीति करने वालों के लिए यह संदेश है कि यहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों को हराइए। प्रधानमंत्री सोमवार को हजारीबाग के बरही में रसोइधमना मैदान में भाजपा उम्मीदवार मनोज यादव के पक्ष में चुनावी सभा को सबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमेरिका, कनाडा, लंदन, आस्ट्रेलिया हर जगह हिंदुस्तान की जय-जयकार है। इसका क्या  कारण है। भीड़ की ओर से  मोदी-मोदी के जवाब पर कहा कि यह आपका जवाब गलत है। यह आपके कारण होता है। आपने हिंदुस्तान में स्थिर और पूर्ण बहुमत की सरकार दी। इसके कारण ही विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में तमाम कयासों को पीछे छोड़ते हुए झारखंड में आपने 14 में से 12 सीटें दी।

मोदी ने अपने संबोधन की शुरआत भारत माता की जय। मां छिन्मस्तिका का नमन। सबको जोहार, सबको प्रणाम के साथ की। उन्होंने कहा कि इस धरती ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आपातकाल तक महान नायकों को करीब से देखा। झारखंड ने देश को बाबू राम नारायण सिंह जैसा सेनानी दिया। एक देश एक विधान के लिए समर्पित होकर उन्होंने काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रांची के जय-जयकार के लिए जरूरी है कि आप झारखंड में स्थिर सरकार बनाएं। आप तय करें कि झारखंड को बर्बाद-तबाह नहीं होने देंगे। साथियों ये कांग्रेसी हैं जो रामजन्भूमि विवाद को अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए लंबे समय तक लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि आपके प्यार के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। आजादी के समय से ही अलग झारखंड की मांग चल रही थी, लेकिन दशकों तक कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे लटकाए रखा। झारखंड का जन्म तब हुआ जब दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू हो गया है। कांग्रेस ने अपने छलकपट से हजारीबाग के सपूत बाबू रामनारायण सिंह को बहुत तकलीफें दी। तब उन्होंने करीब सत्तर साल पहले कहा था कि कांग्रेस दलदल को जन्म देने वाली है। जिसे आज हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। मैं देख रहा हूं जितने लोग सभा में हैं, उतने अभी चलकर आ रहे हैं। यह जनसागर झारखंड का मिजाज बता रहा है। लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्वास है, उसका पता चल रहा है। अबतक झारखंड की हर सभा पहले की सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आप सबने खड़े होकर जो सम्मान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभारी हूं। साथियों देश राजनीतिक स्थिरता को लेकर क्या सोच रहा है, भाजपा पर जितना विश्वास आप लोगों का है, इसका उदाहरण आज ही देश के सामने आया।

]]>