MP के दमोह में दो वर्षीय बच्ची के साथ रिश्तेदार ने नशे में किया दुष्कर्म – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 21 Sep 2020 11:25:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 MP के दमोह में दो वर्षीय बच्ची के साथ रिश्तेदार ने नशे में किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार http://www.shauryatimes.com/news/84658 Mon, 21 Sep 2020 11:25:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84658

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबेरा क्षेत्र में छह माह के भीतर मासूम से दरिंदगी की यह दूसरी घटना है। इसके पहले अप्रैल में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी आंखें जख्मी कर दी गई थीं।

जानकारी के अनुसार, आदिवासी परिवार की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक प्रमोद बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। वह शाम को शराब के नशे में बच्ची के घर पहुंचा था। बच्ची की मां सब्जी लेने के बाजार चली गई, इसी बीच आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और मां के घर लौटने से पहले ही भाग गया।

जब बच्ची की मां घर आई तो घायल अवस्था में बच्ची रोते हुए मिली। जब पिता घर पहुंचा तो दोनों बच्ची के साथ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। पिलस ने देर रात आरोपी को जबेरा से करीब दस किमी दूर झलौ गांव से गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर सागर रेंज के डीआईजी रविशंकर डेहरिया पीड़िता के गांव पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। डीआईजी ने बताया कि दो वर्ष की बच्ची के साथ अनजान रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है, बच्ची इलाजरत है। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची के पिता की पहली पत्नी के मायके से रिश्तेदार लगता है।

]]>