mumbai rain – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 04 Aug 2019 18:37:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मुंबई में बारिश बनी आफत, कई नदियां खतरे के निशान पर http://www.shauryatimes.com/news/51382 Sun, 04 Aug 2019 18:37:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51382 सीएम ने दिया राहत कार्य तेज करने का आदेश, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई : अतिवृष्टि के कारण ठाणे जिला, भिवंडी, कल्याण, मुंबई शहर व उपनगरों के साथ ही राज्य के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य की आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महाजनादेश यात्रा के दौरान सभी जिला प्रशासन व यंत्रणाओं को सतर्क रहने का आदेश दिया है। इस बीच, मुंबई के दिंडोशी में पहाड़ी धसकने से जहां 4 लोगों के घायल होने की खबर है, तो वहीं मुंबई के धारावी में तेज बहाव में 23 वर्षीय युवक बह गया। पालघर जिले के वसई में भी एक लड़का बह गया है। राज्य के कई जलसिचंन बांध, नदियां और लघु बांध लबालब भर गए हैं। कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस विभाग और जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्यों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सभी स्कूलों व कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया गया है।

पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बरसात से राज्य के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर घर की दीवारें ढह गईं, तो कई जगहों पर पेड़ गिरने व शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं टी हैं। पालघर जिले के वसई में 14 वर्षीय नाबालिग पावन प्रजापति मूसलाधार बरसात में बह गया है। वह मोरी गांव का निवासी है। मुंबई के धारावी में भी तेज बहाव में 23 वर्षीय युवक बह गया।

मुंबई के साथ ही ठाणे, नई मुंबई और कोंकण समुद्री किनारों के शहरों को मूसलाधार बरसात से भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। राज्य भर में आई बरसाती आफत का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क कर ठाणे शहर के साथ ही ठाणे जिले में राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिय़ा। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव अजोय मेहता को भी राज्य में राहत कार्यों की निगरानी के साथ ही संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है। आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए मुंबई महानगर पालिका प्रशासन व राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष को भी सजग रहने का निर्देश दिया है।

राज्यभर में जारी तेज बरसात के कारण कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई हैं। भिवंडी में भातसा नदी के पास वालकस पुल पानी के नीचे चला गया है। इसके कारण वालकस, बेहरे, कोशिंबी, खडवली, शेलू, नेरल, वावेघर समेत कई गांवों के हजारों नागरिकों का संपर्क टूट गया है। महाराष्ट्र के सांगली, सातारा, नंदूरबार, नाशिक, नागपुर में भी बरसात जारी है। शहर के भिडे पुल भी पानी के नीचे चला गया है।

]]>