Mysure Dashahara start – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 29 Sep 2019 10:15:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Karnataka : चामुंडेश्वरी देवी पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध मैसूरु दशहरा महोत्सव शुुरू http://www.shauryatimes.com/news/58300 Sun, 29 Sep 2019 10:15:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58300 मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की मौजूदगी में प्रख्यात लेखक भैरप्पा ने किया उद्घाटन

मैसूरु : विश्व प्रसिद्ध मैसूरु दशहरा महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हो गया। प्रख्यात लेखक एसएल भैरप्पा ने रविवार की सुबह चामुंडी हिल पर शुभ वृषिका लग्न में मैसूरु दशहरा-2019 का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ, जिला प्रभारी मंत्री वी सोमन्ना ने चामुंडेश्वरी देवी के दर्शन कर मूर्ति पुष्प अर्पित किये। उद्घाटन के मौके पर चामुंडेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी एन शशिशेखर दीक्षित ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री सोमन्ना ने धावकों को दशहरा स्पोर्ट्स मशाल सौंपी, जो दस दिन तक मैसूर के विभिन्न ताल्लुकों में 330 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इससे पहले कई गणमान्य लोगों ने चामुंडेश्वरी देवी की पूजा की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक तनवीर सैत, जीटी देवेगौड़ा, एल महेंद्र, एसए रामदास, सांसद प्रताप सिम्हा और अन्य अतिथि भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मैसूरु दशहरा को प्रति वर्ष राजसी और ठाठ-बाट के साथ धूमधाम से और बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया जाता है। यह उत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है। विजयादशमी के दिन इसका समापन होता है। यहां दशहरा महोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से काफी लोग आते है। स्थानीय लोग इस महोत्सव को ‘नाड हब्बा’ के नाम से पुकारते हैं। दशहरा महोत्सव के दौरान शहर की सड़कों पर अलग ही दृश्य देखने को मिलता है। विजयदशमी के दिन सड़कों पर विशाल जुलूस निकलता है, जिसमें जम्बो सवारी (हाथी) भी शामिल होती हैं। एक हाथी के ऊपर स्वर्ण निर्मित हौदे में मां चामुंडेश्वरी की मूर्ति रखी जाती है। यह मूर्ति भी स्वर्ण निर्मित होती है।

]]>