nadda – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 14 Oct 2019 18:23:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध : नड्डा http://www.shauryatimes.com/news/60701 Mon, 14 Oct 2019 18:23:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60701 मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र विकसित करने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने का काम करते रहे हैं। विकास की इसी रफ्तार को बनाए रखने व महाराष्ट्र को नई जिंदगी देने के लिए मतदाता भाजपा उम्मीदवार को वोट दें। जे.पी नड्डा ने सोमवार को सूबे में दो प्रचार सभाओं को संबोधित किया। नंदूरबार में भाजपा उम्मीदवार राजेश पाडवी के प्रचारार्थ जनसभा को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में वसंतराव नाईक को अगर छोड़ दें तो महाराष्ट्र को सक्षम नेतृत्व नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को मैजिकल चेयर बना दिया था। यहां की जनता मजबूत है, लेकिन नेतृत्व कमजोर था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई में इतनी ताकत है कि वह सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं पूरा देश को चला सकती है। लेकिन नेतृत्व कमजोर होने की वजह से महाराष्ट्र को कभी पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री नहीं मिल पाता था। इसलिए महाराष्ट्र विकास के लिए हमेशा तरसता रहा है लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया। देवेंद्र फडणवीस ने पिछले 5 वर्षों से राज्य में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान योजना चलाई गई है,इसका लाभ महाराष्ट्र के किसानों को हुआ है।

]]>
West Bengal : पार्टी नेताओं को नड्डा की दो टूक, नए पुराने सबको साथ लेकर चलना होगा http://www.shauryatimes.com/news/58215 Sat, 28 Sep 2019 18:09:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58215 कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश नेताओं को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि पार्टी में नए और पुराने नेताओं को एक साथ लेकर चलना होगा। दरअसल शुक्रवार को ही नड्डा कोलकाता आ गए थे। उन्हें जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करने को लेकर एक परिचर्चा को सम्बोधित करना था। उसके बाद शनिवार को उन्होंने राज्यभर में राजनीतिक हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम तर्पण किया। इन दो दिनों के बीच उन्होंने कई दौर की बैठकें पार्टी नेताओं के साथ की है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक राजारहाट के जिस होटल में नड्डा ठहरे हुए थे, वहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, प्रभारी कैलाश विजवर्गीय, शिव प्रकाश, सह प्रभारी अरविंद मेनन, सांगठनिक महासचिव सुब्रत चटर्जी, वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा समेत अन्य शीर्ष नेताओं को लेकर उन्होंने अलग से बैठक की है। राज्य भर में भाजपा की वास्तविक स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी की मजबूती और अधिक बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग सत्तारूढ़ तृणमूल माकपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। तृणमूल से कुछ ऐसे भी लोग भाजपा में आ गए हैं जो तृणमूल में रहने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के जानी दुश्मन थे। इसलिए विगत कई महीनों से पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में नए और पुराने भाजपा कर्मियों के बीच मनमुटाव संघर्ष और टकराव की खबरें सुर्खियां बनती रहती हैं। इसे लेकर जेपी नड्डा ने चिंता जताई। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया कि अगर नेतृत्व देना है तो नए और पुराने लोगों को एक साथ समन्वय बनाकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि यह तय है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार होगी लेकिन इसके लिए फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। दुर्गा पूजा के दौरान व्यापक जनसंपर्क का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा बंगालियों का सबसे बड़ा उत्सव है और पार्टी को इस उत्सव को जनसंपर्क के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं को अपने अपने क्षेत्रों में पूजा के बहाने लोगों से जनसंपर्क बढ़ाने का सुझाव दिया है।

केंद्र के कार्यों का करना होगा प्रचार

जेपी नड्डा ने 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार के कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। भाजपा की ओर से गत छह जुलाई से 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया गया है। इसकी भी सफलता के बारे में नड्डा ने रिपोर्ट ली है। पार्टी के शीर्ष नेताओं को उन्होंने विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी है। एक-एक नेता को राज्य के कम से कम 10 से 15 बूथों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक आगामी एक अक्टूबर को कोलकाता आ रहे अमित शाह भी राज्य भर में पार्टी की स्थिति का जायजा लेंगे। उसके लिए भी नड्डा ने विशेष निर्देश देकर तैयारियां पूरी रखने को कहा है।

]]>
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, चल रहा जंगलराज : नड्डा http://www.shauryatimes.com/news/58141 Sat, 28 Sep 2019 10:52:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58141 हिंसा में मारे गये पार्टी कार्यकर्ताओं का तर्पण कार्यक्रम

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल की मुखिया ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के शासनकाल में जंगलराज कायम किया गया है। तमाम तरह की राजनीतिक हिंसा में राज्य में मारे गए पार्टी के 80 कार्यकर्ताओं के लिए शनिवार को कोलकाता के बाबू घाट में तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खुद जेपी नड्डा ने अपने हाथों से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के नाम पुष्पांजलि देकर तर्पण किया। यहां बनाए गए मंच से नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में चारों तरफ जंगलराज है। जिस पुलिस को सुरक्षा करनी चाहिए वहीं पुलिस भक्षक बन गई है। राज्य में भाजपा कार्यकर्ता भय के माहौल में जी रहे हैं। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कारणों से मौत के घाट उतारा गया है।

करीब 1000 भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़कर फरार होने को मजबूर हैं। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा पर जबरदस्त भरोसा जताया है। इसकी वजह से मुख्यमंत्री के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। इसी कारण से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को छोड़कर हिंसा का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस समेत अन्य सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल भाजपा के खिलाफ किया जा रहा है। बाबू घाट में आयोजित तर्पण कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न हिस्से में शहीद हुए कार्यकर्ताओं के परिजनों को बुलाया गया था। हिंदू रीतिरिवाज से नड्डा ने सभी कार्यकर्ता के नाम पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

]]>
देशभर में खुलेंगे 82 नए मेडिकल कॉलेज : जेपी नड्डा http://www.shauryatimes.com/news/31543 Sun, 10 Feb 2019 10:10:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31543 नई दिल्ली : केंद्र सरकार देशभर में राज्यों के सहयोग से अलग-अलग जिलों में 82 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करेगी। यह मौजूदा जिला या रेफरल अस्पतालों से संबद्ध होंगे। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि योजना के पहले चरण में 20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 58 जिलों की पहचान कर उन्हें मंजूरी दी गई है। एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की कुल लागत 189 करोड़ रुपये है। इस स्कीम के अंतर्गत अनुमोदित मेडिकल कॉलेजों के लिए राज्यों को 7325.10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 22 मेडिकल कॉलेज चालू हो गए हैं।

राजस्थान में 7, मध्य प्रदेश में 7, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में पांच-पांच, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन, छत्तीसगढ़ में 2 मौजूदा जिला व रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित स्कीम के पहले चरण में अनुमोदित हुए हैं। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब में एक-एक मेडिकल कॉलेज खुलेगा।

योजना के दूसरे चरण में 8 राज्यों में 24 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए पहचान की गई है। इस चरण के अंतर्गत एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की कुल लागत 250 करोड़ रुपये हैं। राज्य सरकारों ने इन स्थानों को चुनौती के आधार पर(चैलेंज मोड) चिन्हित किया है। 24 मेडिकल कॉलेजों में से अभी तक 17 को अनुमोदित कर दिया गया है और 850 करोड़ रुपये की निधियां राज्य सरकारों को जारी कर दी गई हैं। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, गाजीपुर और मिर्जापुर में, पश्चिम बंगाल के बारासात, उलूबेरिया, आराम बाग, झारग्राम, और तामलुक, बिहार के सीतामढ़ी, झंझारपुर, सिवान, बक्सर और जमुई में, इसके अलावा झारखंड के कोडरमा और चाईबासा में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक मेडिकल कॉलेज को भी मंजूरी दी गई है।

]]>