National Commission for Women to organize ‘Power Walk’ on women safety – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 21 Feb 2020 17:32:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 महिला सुरक्षा पर ‘पावर वॉक ‘आयोजित करेगा राष्ट्रीय महिला आयोग http://www.shauryatimes.com/news/78073 Fri, 21 Feb 2020 17:32:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78073 1 मार्च की शाम इंडिया गेट से करेंगे पैदल मार्च

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग एक मार्च को इंडिया गेट से जनपथ तक पैदल मार्च ‘पावर वॉक’ का आयोजन करेगा। मार्च में हर क्षेत्र की महिलाएं भाग लेंगी और आयोग महिलाओं की सुरक्षा, उनके खिलाफ होने वाले अपराध और हिंसा की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि लोगों को महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की मौजूदगी होनी चाहिए। लोगों तक संदेश जाना चाहिए कि चाहे दिन हो या रात, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का भी उतना ही अधिकार है जितना पुरुषों का। लोगों को अब सुरक्षित स्थान और असुरक्षित स्थान से ऊपर उठकर सोचना चाहिए, तभी मानसिकता बदलेगी। पैदल मार्च में नुक्कड़ नाटक, भाषण और साइन बोर्ड की मदद से लोगों को इस मुहिम में शामिल किया जाएगा।

]]>