Newzeeland – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Jun 2019 18:44:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से धोया http://www.shauryatimes.com/news/43920 Sat, 01 Jun 2019 18:44:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43920 कार्डिफ : आईसीसी विश्व कप के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो के नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 16. 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। गुप्टिल 51 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की बदौलत 73 और मुनरो 47 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की बदौलत 58 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 29.2 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका की तरफ से कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 52 और कुशल परेरा ने 29 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने लाहिरू थिरिमाने को पगबाधा कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। थिरिमाने ने 2 गेंदों में चार रन बनाए। इसके बाद 8.1 ओवर में श्रीलंका को लगातार दो झटके लगे। मैट हेनरी ने ओवर की पहली गेंद पर कुसल परेरा (29) को ग्रांडहोम के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए करुणारत्ने और परेरा के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर हेनरी ने कुसल मेंडिस (0) को गुप्टिल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 11.5 ओवर में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। लॉकी फर्ग्युसन ने धनंजय डी सिल्वा (4) को पगबाधा आउट किया। इसके बाद 14.4 ओवर में ग्रांडहोम ने मैथ्यूज को टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया।

16वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन ने जीवन मेंडिस को निशम के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को छठां झटका दिया। इसके बाद सैंटनर ने थिसारा परेरा को बोल्ट के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को सातवीं सफलता दिलाई। 25वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स नीशम ने श्रीलंका को इसुरु उडाना के रुप में एक और झटका दिया। 29वें ओवर में श्रीलंका को सुरंगा लकमल के रुप में एक और झटका लगा। लकमल 7 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर सैंटनर को कैच देकर चलते बने। इसके बाद 30वें ओवर में 136 के कुल स्कोर पर फर्ग्यूसन ने मलिंगा को बोल्ड कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन ने तीन-तीन और ट्रेंट बोल्ट, ग्रेंड डि होम, निशम, और सैंटनर ने 1-1 विकेट लिया।

]]>