nike give badhai to akhilesh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Jul 2019 17:40:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 नाईक ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई http://www.shauryatimes.com/news/47334 Mon, 01 Jul 2019 17:40:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47334 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई दी है। सोमवार को नाईक ने अखिलेश के 46वें जन्मदिन पर उनको फोन करके हाल-चाल पूछा। इस मौके पर उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की है। वहीं, सपा प्रदेश मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उप्र हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपनी तीन समसामयिक कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर समाजवादी सरकार के कार्यकाल में की योजनाओं पर सपा नेताओं ने चर्चा भी की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों, गरीबों, के हितों के लिए अखिलेश यादव पर ही भरोसा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों सपरिवार विदेश भ्रमण पर गये हुए हैं।

]]>