Padma Bhushan Annapurna Devi dies of classical singer – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Oct 2018 09:33:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 शास्त्रीय गायिका पद्मभूषण अन्नपूर्णा देवी का निधन http://www.shauryatimes.com/news/14069 Sat, 13 Oct 2018 09:33:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14069 नई दिल्ली : भारतीय शास्त्रीय गायिका पद्मभूषण अन्नपूर्णा देवी का आज (शनिवार) को सुबह 3ः51 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। अन्नपूर्णा देवी 91 साल की थीं। यह जानकारी अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि वृद्वावस्था होने के कारण वह कई सालों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। अन्नपूर्णा देवी का जन्म मध्य प्रदेश के मैहर गांव में 1927 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अन्नपूर्णा के पिता उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खान महाराजा बृजनाथ सिंह के दरबार में संगीतकार थे। अन्नपूर्णा देवी चार भाई बहन थे जिसमें वह सबसे छोटी थीं| उनका वास्तविक नाम रोशनआरा खां था। उनका अन्नपूर्णा नाम महाराजा बृजनाथ सिंह ने रखा था।

अन्नपूर्णा पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी थीं। दोनों ने 1941 में शादी की थी। अन्नपूर्णा ने पंडित रविशंकर से विवाह के वक्त हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था। हालांकि 21 साल बाद दोनों ने तलाक भी ले लिया। पंडित रविशंकर से शादी टूटने के बाद अन्नपूर्णा देवी मुंबई चली गईं। साल 1982 में उन्होंने अपने शिष्य रूशिकुमार पंड्या से शादी कर ली। वर्ष 2013 में पंड्या का निधन हो गया। पंडित रविशंकर का निधन 2012 में हो गया था।

]]>