pak again seasfire – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 17 Nov 2019 18:19:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 नापाक इरादे : पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन http://www.shauryatimes.com/news/65175 Sun, 17 Nov 2019 18:19:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65175 पुंछ : पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में रविवार सुबह पाकिस्तान की सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। पाकिस्तानी की गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। इस गोलाबारी में अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। पाकिस्तान की इस हरकत से सीमा से सटे इलाकों में दहशत है।

 

 

 

 

]]>