petrol-diesel rate down throw 8th day – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 25 Oct 2018 06:52:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 राहत : लगातार आठवें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम http://www.shauryatimes.com/news/15692 Thu, 25 Oct 2018 06:50:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15692 नई दिल्ली : अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और केंद्र की दखल का असर पेट्रोल-डीजल पर स्पष्ट दिख रहा है। गुरुवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल के के दाम में 9 पैसे और डीजल के दाम में 5 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल 81.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है| मुम्बई में 8 पैसा की गिरावट के साथ यह 86.73 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले आठ दिन में पेट्रोल कुल एक रुपये 76 पैसे और डीजल 95 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। बहरहाल त्योहारी सीजन में पेट्रोल की दर में कमी का लाभ जनता को परोक्ष रूप से मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले 15 दिन यही स्थिति बनी रही तो पेट्रोल डीजल में एक से दो रुपये तक की राहत मिल सकेगी।

 

]]>