PM Modi and Shah congratulate Murali Manohar Joshi on birthday – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 05 Jan 2020 17:13:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पीएम मोदी व शाह ने जन्मदिन पर मुरली मनोहर जोशी को दी बधाई http://www.shauryatimes.com/news/72688 Sun, 05 Jan 2020 17:13:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72688
नई दिल्ली : पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई नेताओं ने रविवार को वरिष्ठ पार्टी नेता मुरली मनोहर जोशी को उनके 86वें जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर दिए बधाई संदेश में कहा ‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। जोशी जी ने संसद सदस्य और मंत्री के रूप में अनेक वर्षों तक देश की राजनीति में अमिट योगदान दिया है। वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने में दृढ़ निश्चयी हैं।’ भाजपा नेता के साथ अपने राजनीतिक जीवन के दिनों का स्मरण करते हुए मोदी ने कहा ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे कई वर्षों तक डॉ. जोशी के साथ काम करने का अवसर मिला। मेरी तरह, कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका बेहद मूल्यवान है। मैं डॉ. जोशी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा ‘हमारे वरिष्ठ नेता व संगठन को सुदृढ बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जोशी जी ने जिस निस्वार्थ भावना, तप और परिश्रम से पार्टी व कार्यकर्ताओं को सींचा वह वंदनीय है। ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।’ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संगठन विस्तार तथा देश के विकास में आपका बहुमूल्य योगदान रहा है। आपकी विद्वता का लाभ हम सभी को मिलता रहे, ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’

]]>