PM Modi fulfills aspirations of crores of countrymen: Swatantra Dev – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Jun 2020 17:10:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पीएम मोदी ने करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं को किया पूरा : स्वतंत्र देव http://www.shauryatimes.com/news/78917 Mon, 01 Jun 2020 17:07:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78917 प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में भाजपा की वर्चुअल सभाएं शुरू

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी सम्पर्क-संवाद अभियान के तहत सरकार का लेखा-जोखा लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है। सोमवार से से पार्टी की प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं शुरू हो चुकी है। जहां आज एक जून को 34 सभाएं हुई तो वहीं कल दो जून को 35 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चित्रकूट, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा फतेहपुर, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह कानपुर देहात, केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय हरदोई तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.सुधाशुं त्रिवेदी कानपुर महानगर दक्षिण में दो जून को वर्चुअल सभाओं को सम्बोधित करेगें। इसके साथ ही पार्टी के केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रिगण व अन्य वरिष्ठ नेता जिलों में आयोजित हो रही वर्चुअल सभाओं में अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी आदि प्रबुद्ध वर्गों के बीच केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर पहुंचेगें।

वर्चुअल सभाओं के क्रम में कल दो जून को कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चित्रकूट तथा उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा फतेहपुर, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह कानपुर देहात, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशंु त्रिवेदी कानपुर महानगर दक्षिण, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य हमीरपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह इटावा में वर्चुअल सभाओं को सम्बोधित करेंगें। जबकि काशी क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर सुलतानपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी वाराणसी जिला, अनिल राजभर गाजीपुर, नीलकंठ तिवारी सोनभद्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव प्रयागराज गंगापार में वर्चुअल सभाओं को सम्बोधित करेंगे। गोरखपुर क्षेत्र के देवरिया में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री नीलिमा कटियार सिद्धार्थनगर, श्रीराम चैहान गोरखपुर जिला व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह महराजगंज में संवाद करेगें। जबकि पश्चिम क्षेत्र में भी दो जून को प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद जिला, गोबिन्द नारायण शुक्ला अमरोहा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकान्त शर्मा बिजनौर, अशोक कटारिया गाजियाबाद जिला, ब्रजेश पाठक मेरठ महानगर, सिद्धार्थ नाथ सिंह बुलन्दशहर व क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी नोएडा में वर्चुअल सभाओं के माध्यम से मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएगें।

वर्चुअल सभाओं के क्रम में दो जून को ही ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा एटा, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना पीलीभीत, डा. महेन्द्र सिंह अलीगढ जिला, सुरेश राणा मैनपुरी, भूपेन्द्र सिंह चैधरी मथुरा जिला, रामनरेश अग्निहोत्री मथुरा महानगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी शाहजहांपुर जिला व क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह फिरोजाबाद जिला में संवाद स्थापित करेगें। तो वहीं अवध क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय हरदोई, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई सीतापुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश द्विवेदी अम्बेडकरनगर, कपिल देव अग्रवाल बाराबंकी व क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न जी रायबरेली में वर्चुअल सभाओं को लाइव सम्बोधित करेगें।

]]>