pm modi in jhankhand – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 25 Nov 2019 11:30:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कांग्रेस ने लटकाए रखा राम जन्मभूमि और 370 का मामला, हमने समाधान किया : मोदी http://www.shauryatimes.com/news/66516 Mon, 25 Nov 2019 11:30:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=66516 मेदिनीनगर में सभा कर पीएम मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में की मेगा इंट्री

रांची : ‘झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा’ नारे के साथ सत्‍ता में एकबार फिर से वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में मेगा इंट्री की। चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पलामू जिला के मुख्यालय मेदिनीनगर के चिंयांकी हवाई अड्डा मैदान में आयोजित महती जनसभा से चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 और राम मंदिर पर अपनी उपलब्धियां बतायीं। आदिवासी, बैकवर्ड-फॉरवर्ड सभी कार्ड खेलें, लेकिन उनके पूरे भाषण के केंद्र में ज्यादातर स्थानीय मुद्दे रहे। पीएम की सभा ने भाजपा को स्थायी सरकार बनाने की खासी उम्‍मीदें बांधी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद पीएम मोदी ने अपनी पहली चुनावी सभा में अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को उछाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने दशकों से लटकाया था। कांग्रेस चाहती तो इसका समाधान निकाल सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया। कांग्रेस ने वोटबैंक के फेर में अयोध्‍या को लटकाकर रखा। उसे सिर्फ अपने वोटबैंक की परवाह थी। कांग्रेस की इस सोच से देश और समाज को नुकसान हुआ। इससे समाज में दरार नहीं, दीवारें खड़ी कर दी लेकिन एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत के लिए हम समर्पित हैं। एकता के मंत्र को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ने वादा किया था कि जल्द से जल्द समाधान निकालेंगे और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए वैसा ही किया। आज देखिए श्री रामजन्मभूमि का विवाद हल हो चुका है। समस्याओं का निदान होता है तो आनंद आता है। भाजपा किसी समस्या को हाथ में लेती है तो उसका निदान भी निकालती है। भाजपा अपने संकल्‍प को पूरा करती है। एक-एक आदमी की मर्यादा भाजपा की प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने राममंदिर के साथ ही अनुच्छेद 370 के मामले को लटकाकर रखने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कांग्रेस समस्‍या की जननी है, जबकि भाजपा समाधान की जनक है। भाजपा सरकारें सेवा और समर्पित भाव से काम करती है। पीएम ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आर्टिकल 370 को वे पालते रहे। जानबूझकर इसे 70 साल से लटकाकर रखा। जम्मू-कश्मीर में झारखंड सहित पूरे देश के जवान तैनात हैं। वहां शांति बनाये रखने के लिए अनेक जवानों को बलिदान देना पड़ा। भाजपा ने इसके समाधान का वादा किया था, जिसे पूरा करके दिखाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राम-राम से संबोधन शुरू करते हुए सबसे पहले लातेहार नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, कि इतनी भारी संख्‍या में पहुंचे हैं। आपका अपनाअपन मेरी ऊर्जा का श्रोत है। मुझे बार-बार झारखंड आने के लिए प्रेरित करता है। मैं आपके पास खिंचा चला आता हूं। यहां चुनावी सभा का आगाज करते हुए आनंद की अनुभूति हो रही है। पलामू भाजपा के लिए मजबूत किला रहा है। पूरे भारत में कमल शान से खिला है, इसके लिए आप सबका आशीर्वाद काम आया। यहां का एक-एक बच्‍चा कमल निशान के साथ खड़ा है। जब भाजपा का जनाधार इतना नहीं था, कांग्रेस के लोग हमारा मजाक उड़ाते थे। तब से झारखंड की भावना हमारे साथ रही। वर्ष 2014 और फिर 2019 में आपने फिर से व्‍यापक जनसमर्थन देकर हमारी सरकार बनाई, यहां के सैलाब से इसबार के चुनावी नतीजे प्रतिलक्षित हो रहे हैं। यहां फिर से भाजपा की सरकार बननी बहुत जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है। भाजपा की सरकार ने सबकी चिंता की है। हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। हर गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। झारखंड के लिए ये गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने के लिए ऐतिहासिक आयुष्मान योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी। सबका साथ-सबका विकास के प्रति हमारी सरकार का समर्पण ही झारखंड के वोटरों को ज्यादा आशवस्त करता है। पीएम मोदी ने कहा कि रघुवर दास सरकार ने सबके लिए काम किया। 30 नवंबर को आपको सिर्फ और सिर्फ एक ही बात याद रखनी है और वो है कमल फूल। कमल फूल पर बटन दबाकर अपना वोट डालें और आने वाले पांच वर्षों के लिए एक समर्पित सरकार चलाने का मौका दें। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोटिंग होगी। 23 दिसंबर को नतीजा आएगा। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 79 पर प्रत्याशी उतारे हैं।

]]>