pm modi in kanpur on 8th march – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 03 Mar 2019 19:00:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अब कानपुर में दूसरी बार रैली करने 8 मार्च को आएंगे पीएम मोदी http://www.shauryatimes.com/news/34391 Sun, 03 Mar 2019 19:00:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34391 कानपुर : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इन दिनों देश में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं जिसके चलते 8 मार्च को कानपुर की निराला नगर मैदान की आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। इस मैदान पर प्रधानमंत्री दूसरी बार रैली करने आ रहे हैं। तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी बराबर बैठकें कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह के साथ तैयारियां कर रही है। कानपुर क्षेत्र की इस रैली की तैयारियों के लिए रविवार को निराला नगर के रेलवे मैदान में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भ्रमण किया। मैदान में साफ सफाई के निर्देश के साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की। मंच व सामने का पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं और आने-जाने के रास्तों के बारे में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

]]>