PM Modi mourns the death of legendary footballer Diego Maradona – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 26 Nov 2020 06:45:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 महान फुटबालर डिएगो माराडोना के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक http://www.shauryatimes.com/news/91619 Thu, 26 Nov 2020 06:45:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91619 नई दिल्ली। अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। बुधवार को डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि डिएगो माराडोना फुटबॉल खेल में मास्टर थे, जिनके खेल को विश्वभर में खूब पसंद किया गया, वे वैश्विक लोकप्रिय खिलाड़ी थे। अपने पूरे कॅरियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कई बेहतरीन पल दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे 60 वर्ष के थे। अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में उन्होंने 91 कैप्स अर्जित किए और 34 गोल किए। उन्होंने चार फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था, जिसमें उन्हें कप्तानी की और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता। माराडोना का विश्व कप में किया गया गोल हेंड ऑफ गॉड आज भी मशहूर है।

]]>