PM Modi to start construction work – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 06 Dec 2020 21:11:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 आगरा को आज मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी करेंगे निर्माण कार्य का शुभारंभ http://www.shauryatimes.com/news/93200 Sun, 06 Dec 2020 21:11:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93200 सीएम योगी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल शुरुआत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगरा के लोगों को मेट्रो रेल की सौगात देने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सरकार की योजना के मुताबिक दो साल बाद आगरा के लोग मेट्रो रेल की सवारी कर कर सकते हैं। योजना के पहले चरण को दिसंबर 2022 तक पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएमआरसी को खास तौर से निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि आगरा स्थित पीएसी की 15 बटालियन परेड ग्राउंड में होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेट्रो रेल परियोजना निर्माण के शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार तय योजना के पहले चरण में दिसम्बर 2022 तक सिकन्दरा से ताज ईस्ट गेट तक मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। आगरा मेट्रो की कुल लागत 8379.62 करोड़ रुपए होगी। इसमें पहले चरण में सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट कारिडोर तैयार किया जाएगा। सबसे पहले ताज ईस्ट से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर तक प्राथमिक सेक्शन तैयार किया जाएगा। इस सेक्शन में कुल छह मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड तीन उपरिगामी मेट्रो स्टेशन बनेंगे। वहीं ताज महल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच निर्मित होगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 15.4 किमी होगी और इसके अंतर्गत कुल 14 स्टेशन होंगे। दूसरे कॉरिडोर में शहर के आगरा कैंट, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरिपर्वत चैराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंडरी नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन के एलिवेटेड सेक्शन के सिविल निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट मेसर्स सैम (इंडिया) बिल्टवेल प्राइवेट लि. को दिया गया है।

वहीं, यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव बताते हैं कि आगरा मेट्रो पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक एवं बाधारहित सार्वजनिक यातायात का साधन उपलब्ध कराएगी। आगरा में ताजमहल और आगरा फोर्ट जैसे विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक मेट्रो आवाजाही को आसान बनाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा पर्यटन विकास में होगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीम के लिए निर्धारित समय-सीमा के अंदर, शहर के बीचोंबीच मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण करना एक बड़ी चुनौती है। हम इसे पूरा करते हुए तय समय सीमा में मेट्रो उपलब्ध करायेंगे। दरअसल यूपी मेट्रो इससे पूर्व तय समय से पहले ही लखनऊ मेट्रो परियोजना का निर्माण कर एक मिसाल कायम कर चुकी है। कानपुर में भी अच्छी गति के साथ सिविल निर्माण का काम लगभग पूरा होने को है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 08 मार्च, 2019 को कानपुर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना का भी शिलान्यास किया गया था।

 

]]>