Politics heats up in Amethi: Rahul Gandhi and Smriti Irani are sharing blankets – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 13 Jan 2020 10:32:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अमेठी में गरमाई सियासत : राहुल गांधी और स्मृति ईरानी बंटवा रहे कम्बल http://www.shauryatimes.com/news/73895 Mon, 13 Jan 2020 10:32:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=73895 अमेठी : सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में सियासत गर्म है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से संसदीय क्षेत्र में कंबल बांटने का कार्यक्रम शुरू हुआ है। राहुल गांधी की ओर से भी ढाई हजार कंबल वितरण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता के अनुसार शीतलहरी को देखते हुए अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के ज़रूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करने की ज़िम्मेदारी उत्थान सेवा संस्थान को सौंपी है। उन्होंने बताया कि सिलसिले वार संसदीय क्षेत्र के अन्य ब्लॉकों में कंबल का वितरण शीघ्रता से करवाया जाएगा। विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी में ढाई हजार कंबल वितरित करने का लक्ष्य है। अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में भीषण सर्दी में कंबल जरूरतमदों को बांट रहे हैं।

अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में 25 दिसम्बर से बराबर जिले में निकलकर जरूरतमंदों को कम्बल बांटे जा रहे हैं। अब तक 1300 कंबल बांटे गए हैं। इसमें जगदीशपुर में 460 कंबल, अमेठी में 500 कंबल, सलोन में 380 कंबल, जायस कस्बे में 250 कंबल अब तक बांटे जा चुके हैं। उन्होनें बताया कि कुल 2500 कंबल बांटे जाने का टारगेट है, अभी गौरीगंज में कंबल वितरण नहीं किया जा सका है। अनिल सिंह ने बताया कि स्वयं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अपनी ओर से अमेठी के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर 500 कंबल वितरित किए हैं।

]]>