Population control is necessary for social harmony and development: Giriraj Singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 06 Jan 2020 09:40:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सामाजिक समरसता और विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : गिरिराज सिंह http://www.shauryatimes.com/news/72784 Mon, 06 Jan 2020 09:40:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72784 बेगूसराय (बिहार) : देश की बेहिसाब बढ़ती जनसंख्या मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहे भाजपा के फायरब्रांड नेता बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि ‘देश की बढ़ती जनसंख्या एक विस्फोट समस्या बन चुकी है। अब तो सभी लोग इसे स्वीकारने भी लगे हैं। जनसंख्या नियंत्रण विकास और सामाजिक समरसता के लिए जरूरी है। एक जनवरी को हिंदुस्तान में 67385 बच्चे पैदा हुए और यह एक विश्व रिकॉर्ड है।’

सोमवार की सुबह गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने आज की जनसंख्या डाटा एक अरब 37 करोड़ 34 लाख 36 हजार 903 बताते हुए एक जनवरी को भारत समेत आठ देशों में जन्मे बच्चों का डाटा भी शेयर किया है। डाटा में दिखाया गया है कि एक जनवरी को भारत में 67 हजार 385, चीन में 46 हजार 299, नाईजीरिया में 26 हजार 39, पाकिस्तान में 16 हजार 787, इंडोनेशिया में 13 हजार 20, अमेरिका में दस हजार 452, कांगो में दस हजार 247 और इथोपिया में आठ हजार 493 बच्चे पैदा हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रहित के तमाम मुद्दों पर लगातार मुखर रहे गिरिराज सिंह लंबे समय से पूरे देश में एनआरसी और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस चर्चाओं को लेकर उन पर हमले होते रहे, इसके बावजूद उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान तमाम मंचों से इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। चुनाव के बाद भी विभिन्न समारोह में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने के लिए आगे आने की अपील करते रहे हैं।

]]>