Priyanka-Gandhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 08 Dec 2019 17:58:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाजपा सरकार किसाना विरोधी, एक रुपये भी नहीं बढ़ा गन्ने का रेट : प्रियंका http://www.shauryatimes.com/news/68511 Sun, 08 Dec 2019 17:58:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68511

कांग्रेस महासचिव ने योगी को कठघरे में खड़ा किया

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोध बताया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2019—20 के लिए सभी चीनी मिलों की ओर से खरीदे जाने वाले गन्ने की विभिन्न प्रजातियों का राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) घोषित कर दिया है। हालांकि, राज्य परामर्शित मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसको लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है, जिसके एक रुपये भी गन्ने के मूल्य में वृद्धि नहीं हुई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के रेट में भी किसान की नहीं सुनी। किसान संगठन गन्ने के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे थे। यूपी सरकार ने पिछले रेट से एक भी रुपया नहीं बढ़ाया। किसानों का गन्ने का हजारों करोड़ भुगतान बकाया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।

बता दें कि चीनी उद्योग विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए एसएपी 325 रुपये और सामान्य प्रजातियों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। वहीं अनुपयुक्त प्रजातियों के लिए एसएपी 310 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। चीनी मिलें किसानों को एसएपी के अनुसार गन्ना मूल्य का एकमुश्त भुगतान करेंगी। पेराई सत्र 2019-20 के लिए चीनी मिलों के बाहरी क्रय केंद्रों से मिल गेट तक गन्ने को ले जाने के मद में होने वाली ढुलाई कटौती की दर 42 पैसे प्रति किलोमीटर और अधिकतम 8.35 रुपये प्रति क्विंटल होगी। बाहरी क्रय केंद्रों पर आपूर्ति किये गए गन्ने के मूल्य का भुगतान चीनी मिलों को इसी दर के अनुसार करना होगा। पेराई सत्र 2019-20 के लिए चीनी मिलों को गन्ना समितियों और गन्ना विकास परिषदों को 5.50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंशदान का भुगतान करना होगा।

]]>
प्रियंका की सुरक्षा में हुई चूक, कांग्रेस ने दर्ज कराया केस http://www.shauryatimes.com/news/67673 Mon, 02 Dec 2019 17:50:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67673 नई दिल्ली : कांग्रेस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पिछले सप्ताह कुछ अनजान व्यक्तियों ने प्रियंका के आवास में एसयूवी के साथ बिना अनुमति के प्रवेश किया था और फिर उनसे सेल्फी खिंचवाने को कहा था। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ सुरक्षा में हुई इस चूक की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी की विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) से जुड़ी सुरक्षा हटा ली है। अब उनके पास जेड (प्लस) सुरक्षा है और सीआरपीएफ जवान उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।

]]>
कांग्रेस ने उठाई आवाज तो सोनभद्र कांड पर गंभीर हुई यूपी सरकार : प्रियंका http://www.shauryatimes.com/news/49534 Sun, 21 Jul 2019 18:29:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49534 लखनऊ : सीएम योगी के रविवार को सोनभद्र दौरे में उम्भा गांव के पीड़ितों के लिए घोषणाएं करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया कि उम्भा गांव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया तब उप्र सरकार को भी लगा कोई गम्भीर घटना घटी है। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आज जो घोषणाएं की गयी हैं, उन पर जल्द अमल हो। आदिवासियों को जमीन का मालिकाना मिले और सबसे जरूरी कि गांव के लोगों को पूरी सुरक्षा हो।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को मिर्जापुर गेस्ट हाउस में पीड़ितों से मुलाकात के बाद सभी पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा, घटना के बाद दर्ज मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, जमीन का मालिकाना हक आदिवासी किसानों को देने तथा पीड़ित पक्ष के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग की थी। इसके बाद आज मुख्यमंत्री सोनभद्र पहुंचे और उम्भा गांव के खूनी संघर्ष मामले में पीड़ित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक सुखवंती की आश्रित पूनम को चेक दिया। साथ ही 21 घायलों के परिजनों को 50-50 हजार का चेक दिया। योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल जाकर घायलों और परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जो जहां पर खेत जोत रहा है, वहां वह जोतता रहेगा। इसके साथ ही मृतकों के खाते में 412500 की राशि समाज कल्याण विभाग की ओर से भेजी गई है, जो सोमवार को खाते में पहुंच जाएगी।

]]>
Damage Control : प्रियंका ने मांगी भितरघातियों की जानकारी http://www.shauryatimes.com/news/46972 Fri, 28 Jun 2019 17:09:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46972 उप्र में संगठन को फिर से खड़ा करना कड़ी चुनौती

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब भितरघात करने वालों की पहचान करने में जुट गई हैं। इसके लिए उन्होंने हाल ही में तीन सदस्यीय अनुशासन समिति गठित की है, जिसकी बैठक शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधायक विनोद चौधरी और पूर्व विधायक राम जियावन ने प्रियंका गांधी के निर्देशों का पालन करने पर चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आने के पीछे पार्टी के जिम्मेदार लोगों को सामने लाने की बात कही गई। अनुशासन समिति ऐसे भितरघातियों को सबक सिखाना चाहती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आज हुई बैठक में समिति ने यह तय किया गया है कि चुनाव के दौरान उम्मीदवार, पदाधिकारी, आम शुभचिन्तक या किसी कार्यकर्ता के पास अगर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोई भी जानकारी हो और इसका तथ्यपरक प्रमाण हो, तो वह लिखित रूप से इसे ई-मेल के जरिए बता सकता है। यह ई-मेल उप्र कांग्रेस कमेटी की है और इस पर 05 जुलाई तक सूचना दी जा सकती है।

इसके अलावा समिति के सदस्यों को भी तथ्यों की जानकारी इस तारीख तक दी जा सकती है। इसको लेकर उन्हें पार्टी मुख्यालय में कार्यावधि के दौरान रहने को बोला गया है। अनुशासन समिति के सदस्यों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें निर्देश दिये हैं कि पार्टी को यूपी में एक मजबूत स्तर तक स्थापित करने के लिए यह जरूरी है कि हर कार्यकर्ता के मन में अगर किसी भी स्तर पर पार्टी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की भितरघात या नुकसान पहुंचाने की जानकारी है तो उसकी शंका का निवारण किया जाए। इसके साथ ही दोषी व्यक्तियों को दण्डित करना भी जरूरी है, जिससे पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कांग्रेस को एक मजबूत ताकत बनाने के लिए जुट जाएं। इससे आने वाले चुनावों में पार्टी अपना बेहतर प्रदर्शन करने में सफल हो सकेगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का उत्तर प्रदेश में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। चुनाव में कांग्रेस को अपने उम्मीदवार तक नहीं मिले। उसने दूसरे दलों से आये लगभग तीस नेताओं को टिकट दिया, जो सीधी लड़ाई में भी नहीं आ सके। 17 उम्मीदवार चन्द हजारों में सिमट गये तो 12 उम्मीदवार ही पचास हजार से ज्यादा मत पा सके। सिर्फ संतकबीरनगर से भालचन्द्र यादव को एक लाख से अधिक मत मिले। वह 128506 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पार्टी को सिर्फ रायबरेली से राहत मिली, जहां सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश सिंह को 167178 मतों से हराया।

]]>
प्रियंका ने हनुमानजी के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद http://www.shauryatimes.com/news/36310 Mon, 18 Mar 2019 12:57:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36310 लखनऊ : प्रयागराज प्रयागराज पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार की सुबह संगम स्थित लेटे हनुमानजी और अक्षयवट के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानजी से पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। उसके बाद मनइया घाट के लिए रवाना हो गईं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वोत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 17 मार्च की रात्रि लगभग 11.30 प्रयागराज पहुंची थीं। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रियंका ने रात्रि विश्राम पैतृक निवास आनन्द भवन में किया। उल्लेखनीय है कि तीन दिन की जल यात्रा के जरिये प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करने आयी हैं।

सोमवार सुबह प्रियंका से मिलने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन प्रियंका किसी से नहीं मिलीं। सुबह करीब 9.30 बजे वह स्थित लेटे हनुमानजी के दर्शन करने पहुंच गई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हनुमानजी से पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रियंका अक्षयवट दर्शन करने पहुंची। यहां से वह मनइया घाट के लिए रवाना हो गईं। वहां से वह दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, माण्डा व कौंधियारा में छात्रों और आम नागरिकों से मुलाकात कर सीधा संवाद करेंगी। साथ ही पुलवामा में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से भी मिलेगी।

]]>
पूर्वांचल में मोदी मैजिक और प्रियंका की आकर्षक छवि में सीधी टक्कर http://www.shauryatimes.com/news/36183 Sun, 17 Mar 2019 17:55:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36183 वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के प्रस्तावित वाराणसी दौरे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी रंग गाढ़ा होने लगा हैं। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में गांव-गांव, शहर-शहर चुनावी चकल्लस ने जोर पकड़ दिया हैं। हर जगह प्रियंका वाड्रा की जलमार्ग से वाराणसी दौरे पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं। घर से लेकर लेकर सार्वजनिक जगहों, सरकारी कार्यालयों, अर्ध सरकारी उपक्रमों में लोग प्रियंका के ग्लैमर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के बारे में अपने-अपने अंदाज में बाते करने में जुटे हैं। लोगों का मानना हैं कि अबकी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मैजिक और प्रियंका वाड्रा के ग्लैमरस छवि के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। लम्बे अरसे बाद प्रियंका के चलते जनाधार विहीन कांग्रेस भी रंगत में नजर आने लगी है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का नजरिया है कि प्रियंका गांधी के जरिये ही पार्टी भाजपा के विजय रथ को पूर्वांचल में घेर सकती हैं।

होलिका के दिन काशी आ रही प्रियंका भी पूरे दमखम के साथ लोगों के बीच अपनी बात रखने के पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तर्ज पर बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने के बाद संत रविदास के जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर जा कर मंदिर में मत्था टेक सकती हैं। लगभग महीने भर पहले से ही पूर्वी उप्र की प्रभारी बनाये जाने के बाद प्रियंका गांधी पूर्वाचल के कांग्रेसियों के साथ जिस तरह लम्बी बैठकें कर वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल की फीडबैक ले रही हैं। उससे सपा बसपा गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ जहां भगवा खेमा भी सतर्क होकर दौरे पर नजर गढ़ाये हुए हैं। वहीं पूर्वांचल की राजनीति के जानकार भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ पहली बार सक्रिय राजनीति में आई प्रियंका के दौरे पर बेबाकी से चुनावी समीक्षा कर रहे हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने पूर्वांचल के अपने पहले चुनावी दौरे के पूर्व ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को खुला खत लिखकर सोशल मीडिया के साथ लोगों में खुद को चर्चा का विषय बना लिया हैं। खत में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी है। यूपी के लोगों से मेरा नाता बहुत पुराना है। आज सबके साथ मिलकर यूपी की राजनीति बदलने की जिम्मेदारी मुझे एक सिपाही के रूप में मिली हैं। आपकी बात सुने बिना परिवर्तन नहीं हो सकता है, इसलिए मैं आपके द्वार पहुंच रही हूं। मैं जलमार्ग, बस, ट्रेन और पदयात्रा कर आपसे संपर्क करूंगी।

]]>
अमेरिका से लौटी प्रियंका ने संभाला कार्यभार, बोलीं- मैं परिवार के साथ! http://www.shauryatimes.com/news/30959 Wed, 06 Feb 2019 17:52:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30959 नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ खड़ी हैं। उनका बयान पति रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के संबंध में था। प्रियंका गांधी बुधवार को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस भी गई थीं। यहां से वह पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। प्रियंका को हाल ही में कांग्रेस महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका कल ही अमेरिका से लौटी हैं। प्रियंका को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल का कमरा दिया गया है। वह आज अपने कमरे में बैठी और नई जिम्मेदारी के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं।

भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस वार्ता में रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के एक पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हुए थे। दोनों अपराधी जमानत पर बाहर हैं। पहले अपराधी राहुल गांधी पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर बाहर हैं और दूसरे अपराधी रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के सामने पेश हो रहे हैं।

]]>
प्रियंका को वाराणसी से लड़ने की दें इजाजत, तो जब्त हो जाएगी मोदी की जमानत! http://www.shauryatimes.com/news/29635 Sun, 27 Jan 2019 18:54:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29635 वाराणसी जिला कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान से की मांग

लखनऊ : प्रियंका गांधी के राजनीति में आने की खबर के बाद से आम चुनाव लड़ने के लिए उनकी लोकसभा सीट को लेकर कयास लगने शुरू हो गये हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव और पार्टी की पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है। यह मांग वाराणसी जिला कांग्रेस ने की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर पार्टी के आला कमान को अपनी मांग भेज दी है। वाराणसी जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी उम्मीदवार पर बातचीत हुई। इस दौरान सभी सदस्यों और नेताओं ने काफी विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया कि वाराणसी से प्रियंका गांधी को ही चुनाव लड़ना चाहिए। इसके बाद प्रियंका गांधी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव पास करके वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रस्ताव पत्र भेज दिया।

जिला कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी उतरेंगी तो पीएम मोदी की जमानत जब्त हो जाएगी. यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के अंदर से प्रियंका को वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ उतारने की बात उठी हो। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से ताल ठोकने वाले वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अजय राय भी प्रियंका को वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री के खिलाफ उतारने की बात कह चुके हैं. पूर्व विधायक अजय राय ने कहा था, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें. इससे बड़ा राजनीतिक संदेश और दूरगामी प्रभाव पड़ेगा.’ साथ ही उन्होंने कहा था कि वो जल्‍द ही प्रियंका से मिलकर उन्‍हें अपने मांग से अवगत कराएंगे.

]]>