priyanka reached Lucknow – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 06 Dec 2019 09:46:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी http://www.shauryatimes.com/news/68165 Fri, 06 Dec 2019 09:46:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68165 बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर शुक्रवार को राजधानी पहुंचीं। वह कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। बैठकों का दौर शाम तक जारी रहेगा। प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका वहां जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे से सीधे वह पूर्व मंत्री शीला कौल के गोखले मार्ग स्थित आवास गयीं। वहां से वह प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचीं और परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह पार्टी की बैठक में शामिल हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा की बैठकों का सिलसिला आज देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगी।

अजय कुमार लल्लू ने बताया कि समूचे उत्तर प्रदेश में भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं, ज्ञापनों और धरना-प्रदर्शन के जरिये भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम-अवाम को गोलबन्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की समीक्षा से तैयारियों को और बल मिलेगा। प्रियंका गांधी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के अलावा पार्टी की सलाहकार समिति के सदस्यों में पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला, नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

]]>