Priyanka would not have supported the intruders if she had knowledge about saffron: Manish Shukla – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 30 Dec 2019 17:41:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भगवा के बारे में ज्ञान होता तो प्रियंका घुसपैठियों का साथ नहीं देती : मनीष शुक्ला http://www.shauryatimes.com/news/71875 Mon, 30 Dec 2019 17:41:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71875 प्रतापगढ़ : सीएए के मुद्दे पर विपक्ष में इस समय नीचे गिरने की प्रतियोगिता चल रही है। वर्तमान में कांग्रेस महासचिव अव्वल हैं। इसी कारण तो सोमवार को एक सन्यासी के भगवा का अपमान किया। वह मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति में हिन्दू धर्म की नीति बताने लगीं। यदि उन्हें हिन्दू धर्म के बारे में पता होता तो इतना जानना चाहिए कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीन रहा है। वह शरणार्थियों को उनका सम्मान दे रहा है। वे दूसरे देशों की अल्पसंख्यकों की जगह आज दूसरे देशों से आये घुसपैठियों का समर्थन करने लगी हैं। यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कही। वह प्रतापगढ़ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेसवार्ता के दौरान ही प्रियंका गांधी के लखनऊ में दिये गये बयान ‘भगवा मुख्यमंत्री का निजी नहीं, यह भगवा हिंदू धर्म का चिन्ह है। हमारे धर्म में हिंसा की कोई जगह नहीं है।’ पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के भड़काने के कारण ही कुछ भोले-भाले लोग सड़क पर उतर आये लेकिन इसके बारे में जैसे ही लोगों में समझ बढ़ी। वैसे ही शांति हो गयी। उपद्रव के जांच से यह भी पता चलता है कि इसमें भाड़े के लोग भी बुलाए गये थे। इस पर विपक्ष को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस समय किसी भी हद तक नीचे गिरने की प्रतियोगिता चला रहा है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा अव्वल निकलते हुए दिख रही हैं। वे झूठ की सारी सीमाएं पार कर चुकी हैं। इसको लेकर पूरा विपक्ष संविधान के विरोध में बयान देकर देश में उपद्रव कराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जनसंख्या रजिस्टर का फार्म न भरने की बात कह कर इरफान हबीब और औबेसी की जमात में शामिल होना चाहते हैं। यह संविधान की अवहेलना है। भगवान उनको सद्बुद्धि दे।

]]>