Proceeding to form Congress coalition government in Jharkhand – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 23 Dec 2019 08:11:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने की ओर अग्रसर http://www.shauryatimes.com/news/70729 Mon, 23 Dec 2019 08:11:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70729 विस चुनाव : कांग्रेस गठबंधन 40 और भाजपा 29 सीटों पर आगे

रांची : झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझान के अनुसार कांग्रेस गठबंधन को 40 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि भाजपा 29 सीटों पर आगे है। जेवीएम तीन, आजसू पांच और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है। जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास, धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी, दुमका से झामुमो के हेमंत सोरेन, सिल्ली से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित भाजपा 29 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा राजमहल से भाजपा के अनंत ओझा, डालटनगंज से भाजपा के आलोक चौरसिया ने भी बढ़त बढ़ा रखी है तथा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छो़ड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज यादव पीछे चल रहे हैं।

सोमवार को मतगणना के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। आज यहां 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा, लेकिन किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है। सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।

]]>