Procession started at the festival of Guru Gobind Singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 29 Dec 2019 17:49:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा http://www.shauryatimes.com/news/71696 Sun, 29 Dec 2019 17:49:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71696 वाराणसी : श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 353वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिख समाज के लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। नीचीबाग बड़ी संगत से निकली शोभायात्रा में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज के विद्यार्थी बैंड धुन बजाते चल रहे थे तो पंज प्यारे पैदल एवं पंज प्यारे घोड़े पर चल रहे थे। अमृतसर की गतका पार्टी शस्त्र कला का प्रदर्शन कर रहे थे। महिलाएं गुरुवाणी शब्द कीर्तन करते हुए चल रही थीं। यात्रा में फूलों से सजे वाहन में रखे गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में चल रहे शोभायात्रा में महिलाएं, युवतियां, युवक नंगे पाव सड़क पर झाडू लगाने के साथ धोते हुए चल रहे थे। इसके बाद गुरुद्वारे में गुरू ग्रंथ साहिब की आरती के बाद अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

इसके पहले गुरुद्वारे में 24 दिसंबर से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति सुबह सात बजे हुई। इसके बाद कीर्तन दीवान सजा। जिसमें गुरुद्वारा नीचीबाग के हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह व गुरुद्वारा गुरुबाग के भाई नरेंद्र सिंह ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने गुरू ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती को लेकर समाज में उत्साह रहा।

]]>