raat ka ujala – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 16 Dec 2018 18:18:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अब रात में सड़कों पर दिखेगी महिला शक्ति http://www.shauryatimes.com/news/22941 Sun, 16 Dec 2018 18:18:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=22941 लखनऊ : रेड ब्रिगेड लखनऊ, दामिनी की याद में 16 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक 14 दिवसीय “रात का उजाला कार्यक्रम की शुरुआत महिला शक्ति चौराहा (1090 चौराहे) पर किया गया। इसकी शुरुआत रेणुका टंडन फिक्की फ्लो लखनऊ कानपुर चौप्टर की चेयरपर्सन ने महिला सम्मान में 21 हजार की एक कप चाय पीकर किया। इसके माध्यम से महिला सम्मान और महिला आत्मनिर्भरता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये 21000 की चाय महिला सशक्तिकरण की नींव के लिए है क्योंकि महिलाओं का आर्थिक आत्म निर्भरता से सशक्त समाज का निर्माण होगा। आर्थिक आत्म-निर्भरता से महिलाओं को निर्णय लेने की आजादी होती है।

रेड ब्रिगेड की संस्थापिका उषा विश्वकर्मा ने कहा की ये रात का उजाला कार्यक्रम उन रूढ़िवादी लोगो की सोच पर चोट है जो महिलाओ के चरित्र को घड़ी की सुइयों से मापते हैं, और मानते हैं की अच्छे घर की लड़कियां रात में घर से बाहर नहीं निकलती। इसकुंठित सोच पर चोट के लिए रात का उजाला के सभी कार्यक्रम रात में होगा। इसमें ‘एक कप चाय महिला सम्मान में’ कार्यक्रम से महिला आर्थिक आत्म-निर्भरता की जरूरत को उजागर किया गया और समाज में महिलाओ की स्थिति व महिला ताकत पर चर्चा की। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने चाय पर चर्चा में शामिल हुए। रेड ब्रिगेड लखनऊ की 25-30 लड़कियां ने महिलाओं के प्रति दकियानूसी सोच पर चोट करते हुए महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए 1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक किया। यह कार्यक्रम हर रोज लखनऊ के कई मुख्य स्थान पर किया जाएगा।

]]>