rahul gandhi give 33 percent reservation to women – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 13 Mar 2019 18:01:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 33 प्रतिशत आरक्षण : राहुल http://www.shauryatimes.com/news/35703 Wed, 13 Mar 2019 17:57:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35703 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्टेला मारिस की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में उनकी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को संसद में भी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसको अधिक स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी चाहती है कि देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उन्हें भी बराबर की ताकत मिले। इस संबंध में संविधान में पहले से प्रावधान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस 33 प्रतिशत में सभी को आरक्षण मिल सकता है। वहीं इस बात की संभावना कम है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे। पार्टी के वरिष्ठ नेता का मानना है कि ऐसा करना फिलहाल संभव नहीं हो पायेगा। पार्टी के पास इतनी महिला उम्मीदवार नहीं होंगी और जीत से जुड़े समीकरण को भी ध्यान देना होगा।

दो पार्टियों बीजू जनता दल और तृणमूल कांग्रेस ने मौजूद चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत या उससे ज्यादा सीटें देने का फैसला लिया है। वहीं इस पर ट्वीट कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाला महिला आरक्षण विधेयक पारित करेगी। वहीं कांग्रेस केन्द्र सरकार, केन्द्रीय सरकारी संगठनों और सार्वजनिक क्षेतर के केन्द्रीय उपक्रमों में सभी पदों और रिक्तियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्ष देगी।

]]>