rahul in up priyanka up – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Feb 2019 18:39:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्रियंका को यूपी की 41 और सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी http://www.shauryatimes.com/news/31882 Tue, 12 Feb 2019 18:39:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31882 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया सीटों का बंटवारा

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों को दो प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बांट दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रेदश की 41 सीटों और सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। एक विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं थीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका 18 फरवरी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेगी। वे हर दिन एक लोकसभा क्षेत्र में रुकेंगी, वहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और सभा करेंगी।

वेस्ट डिवीजन की 39 सीटें सिंधिया के जिम्मे

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर,बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा वेस्ट में, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, फर्रूखाबाद, एटा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच, श्रावस्ती लोकसभा सीट भी सिंधिया के खाते में

प्रियंका गांधी के खाते में ईस्ट की 41 सीटें

उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, कैसरगंज, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, सीट, झांसी, हमीरपुर सीट की कमान प्रियंका को।

]]>