rahul on modi government – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 26 Nov 2018 11:35:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 राहुल बोले, कामयाब नहीं होने देंगे संविधान मिटाने की साजिश http://www.shauryatimes.com/news/20154 Mon, 26 Nov 2018 11:35:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20154 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि देश में संविधान मिटाने की साजिश चल रही है जिसे उनकी पार्टी कभी कामयाब नहीं होने देगी। ट्विटर के माध्यम से संविधान दिवस (26 नवंबर) पर अपनी राय रखते हुए राहुल ने कहा, ‘‘भारत का संविधान हमारे संघर्ष और अस्तित्व दोनों की पहचान है। यह हमारा दर्शन है। हमारा अभिमान है। हमारे रग-रग में इसका रंग है। इसको मिटाने का षड्यंत्र करने वाले जान लें, न तो ऐसा करने की उनमें हैसियत है, न कांग्रेस पार्टी और मैं कभी भी उन्हें ये करने देंगे। उल्लेखनीय है कि देश का संविधान आज ही के दिन 1949 बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष में 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया। भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान को अमल में लाया गया।

]]>