rahul-priyanka – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 11 Feb 2019 09:40:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्रियंका का लखनऊ में आगाज, स्वागत को उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम http://www.shauryatimes.com/news/31650 Mon, 11 Feb 2019 09:40:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31650 लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची चुकी हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने राहुल गांधी और प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने रोड शो शुरू कर दिया है। रोड शो शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा। रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक करीब 42 स्थानों पर प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया जायेगा। हजरतगंज चौराहे पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रियंका वाड्रा माल्यार्पण भी करेंगी।

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका वाड्रा पहली बार लखनऊ आयी हैं। प्रियंका को पदभार ग्रहण कराने खुद कांग्रेस अध्यक्ष व उनके भाई राहुल गांधी भी आये हैं। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। प्रियंका विशेष बस से रोड शो कर रही हैं। रथ पर प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजबब्बर सवार हैं। रथ के पीछे कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है। रास्ते में प्रियंका की एक झलक पाने को लोग सड़कों पर जमे हुए हैंं। लखनऊ की सड़कें राहुल प्रियंका की होर्डिंग से पटे हुए हैं।

]]>