Railways honored 4 employees with safety awards – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 06 Jan 2020 17:28:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 रेलवे ने 4 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कारों से किया सम्मानित http://www.shauryatimes.com/news/72901 Mon, 06 Jan 2020 17:28:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72901 नई दिल्ली : सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए सम्भावित दुर्घटनाओं को टालने वाले दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे के संरक्षा विभाग के कुल चार कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को आयोजित एक सादे समारोह में दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक एस. सी. जैन ने यह पुरस्कार प्रदान किए। जिन 4 कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया उनमें श्याम बहादुर (ट्रालीमैन/हज़रत निजामुद्दीन), दिलीप कुमार (ट्रालीमैन/हज़रत निजामुद्दीन), कालीराम (लोको पायलट पैसेंजर/ पानीपत) और मनीष जैन (लोको पायलट गुड्स/ हज़रत निजामुद्दीन) शामिल हैं। इस अवसर पर हमेन्द्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, दोनों अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं विपिन धमान्दा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।

]]>