rambhakt in ayodhya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 25 Nov 2018 05:17:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 धर्मसभा के लिए भोर से ही अयोध्या पहुंचने लगे रामभक्त http://www.shauryatimes.com/news/19885 Sun, 25 Nov 2018 05:17:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19885 अयोध्या : विराट धर्म सभा में संतों के संदेश को सुनकर राममंदिर निर्माण के आन्दोलन को गति देने के लिए भोर से ही विभिन्न क्षेत्रों से जत्थों में रामभक्तों का आना शुरू हो गया। जय श्री राम के नारे से भोर से ही नगरी गूंज रही है। रात से ही अयोध्या में रूकने वाली सभी ट्रेन से रामभक्तों का आना प्रारम्भ हो गया है। संघ के निर्देश पर अयोध्या में विहिप के संयोजन में आयोजित धर्मसभा में शामिल होने के लिए राम सेवकों के जत्थे आ रहे हैं। सड़कों पर कारसेवकों ने मंदिर के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी हो रही है। संघ परिवार से जुड़े कई जिलों के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच चुके हैं। कारसेवक पुरम तथा कई मंदिरों में उनके रुकने की व्यवस्था की गयी है। राममंदिर निर्माण हेतु दबाव बनाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है।विराट धर्मसभा की विश्व हिन्दू परिषद कार्यक्रम में आयोजक की भूमिका है। विहिप ने विभिन्न जिलो से दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के आने का दावा किया है।

]]>