ramchandra guhaa arrest in bengluru – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 19 Dec 2019 12:34:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Bengluru : सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिये गए रामचंद्र गुहा http://www.shauryatimes.com/news/70260 Thu, 19 Dec 2019 12:34:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70260 बेंगलुरू : नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा को गुरुवार को यहां पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रामचंद्र गुहा की गिरफ़्तारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने धारा 144 का उल्लंघन किया, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया। खुद को हिरासत में लिये जाने पर गुहा ने कहा, ‘यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे रही है।

उधर, सीएए के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक और मुस्लिम समूहों द्वारा योजनाबद्ध राष्ट्रव्यापी विरोध का हवाला देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। पड़ोसी राज्य तेलंगाना और तमिलनाडु में भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। हैदराबाद विश्वविद्यालय के 40 से अधिक छात्रों को तेलंगाना पुलिस ने प्रतिबंधात्मक रूप से हिरासत में लिया है। इसके अलावा मद्रास विश्वविद्यालय के 17 छात्रों को भी कल रात हिरासत में लिया गया था। हालांकि उन्हें आधी रात के बाद रिहा कर दिया गया था।

]]>