Ramnivas Jain – Yogi will always be remembered for his services – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 06 Mar 2020 06:48:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अपनी सेवाओं के लिए हमेशा याद किए जाएंगे रामनिवास जैन – योगी http://www.shauryatimes.com/news/78483 Fri, 06 Mar 2020 06:48:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78483 प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति के निधन पर सीएम ने जताया शोक

लखनऊ : सीएम योगी ने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति रामनिवास जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम निवास जैन समाज हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उनका जुड़ाव था। वे राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रसार के लिए प्रयासरत रहते थे। श्री जैन जी की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता हूंं। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त करता हूंं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डा.दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्रियों स्वाति सिंह, आशुतोश टण्डन, ब्रजेश पाठक, डा.महेन्द्र सिंह समेत तमाम नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राम निवास जैन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि राम निवास जैन अपने जीवन में तमाम सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। वह विश्व संवाद केन्द्र के कोषाध्यक्ष, संघ के प्रकल्पों माधव सेवा आश्रम, भाउराव देवरस सेवा न्यास, महामना शिक्षण संस्थान, प्रकृति भारती, विद्या भारती, वनवासी कल्याण आश्रम में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनका जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बताये गये कार्यो में गुजरा और अभी हाल ही में उनकी दिल्ली के एक अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। उनकी मृत्यु भी दिल्ली में ही हुई। अंतिम संस्कार लखनऊ में भैंसाकुंड घाट पर किया जायेगा।

]]>