randeep surjewala – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 13 Mar 2019 18:29:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कांग्रेस ने स्मृति इरानी पर किया पलटवार, कहा चुनावों के समय राजनीति कर रही भाजपा http://www.shauryatimes.com/news/35710 Wed, 13 Mar 2019 18:29:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35710 नई दिल्ली : कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के राहुल गांधी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप को बेबुनियाद ठहराया है। पार्टी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा दोनों जगह ही भाजपा की सरकार है उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए थी। चुनाव के नजदीक आते ही जानबूझ कर झूठा मुद्दा उठाया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि केन्द्रीय मंत्री जिस जमीन की बात कर रही हैं उसे राहुल गांधी ने 2008 में खरीदा था। बाद में उन्होंने इस जमीन को अपनी बहन प्रियंका गांधी को दे दिया जिन्होंने आगे इसे 2014 में विपश्यना आध्यात्मिक संस्थान को दान कर दी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि स्मृति ईरानी अशिक्षित और अज्ञानियों जैसी बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जानकारी कम हो, अहंकार ज्यादा हो और फर्जी डिग्री के बावजूद सरकार में मंत्री पद मिल जाए तो ऐसी बाते होती हैं। ’’ उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि राहुल ने हरियाणा में जमीन की खरीद में पैसे का लेन-देन किया है। इसमें उनकी बहन प्रियंका गांधी और जीजा रोबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं।

]]>