rape – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 17 Jun 2019 18:45:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 रेप में असफल होने पर चचेरी बहन को चाकुओं से गोदा http://www.shauryatimes.com/news/45709 Mon, 17 Jun 2019 18:45:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45709 गाजियाबाद : थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एक युवक ने अपनी चचेरी बहन से रेप का प्रयास किया और इसमें विफल होने पर उसको चाकुओं से गोद दिया। लड़की की हालत गंभीर है और उसे पहले गाजियाबाद फिर दिल्ली के हायर सेंटर में एडमिट कराया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की घर पर अकेली थी, उसी दौरान युवक घर में आया और उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर उसको कई जगह चाकू से गोद दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं युवक आदिल ने खुद ने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

]]>