Ravindranath Mahato of JMM unanimously elected assembly speaker – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 07 Jan 2020 09:46:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Jharkhand : झामुमो के रविंद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा अध्यक्ष http://www.shauryatimes.com/news/72984 Tue, 07 Jan 2020 09:46:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72984 रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के रविन्द्र नाथ महतो सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। झारखंड के पंचम विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रविन्द्र नाथ महतो के नामांकन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया जबकि समर्थन चंपई सोरेन ने किया। सदन में प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सर्वसम्मति से रविन्द्र नाथ महतो के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि झारखंड का गठन 15 नवम्बर 2000 को हुआ था। उसके बाद से अब तक 10 स्पीकर चुने गए। इसमें दो कार्यकारी अध्यक्ष थे। प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी बने थे।बागुन सुब्रई( कार्यकारी ), इंदर सिंह नामधारी, मृगेंद्र प्रताप सिंह, सबा अहमद( कार्यकारी), इंदर सिंह नामधारी, आलमगीर आलम सीपी सिंह, शशांक शेखर, भोक्ता दिनेश उरांव के बाद अब रविन्द्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा के 11वें अध्यक्ष होंगे।

]]>